विज्ञापन

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सप्लाई में 20% कोटा मिलेगा, होटल-रेस्तरां को मिलेगी राहत

ईरान और इजरायल युद्ध के कारण देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ी है. सरकार ने होटल-रेस्तरां के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में 20 प्रतिशत कोटा दिया है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सप्लाई में 20% कोटा मिलेगा, होटल-रेस्तरां को मिलेगी राहत
  • ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत उत्पन्न हुई है
  • सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में बीस प्रतिशत कोटा देने का निर्णय लिया है
  • इस निर्णय से होटल और रेस्तरां सेक्टर को गैस की उपलब्धता में राहत मिलने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

ईरान और इजरायल युद्ध के कारण देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्‍लत के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में 20% कोटा मिलेगा, इससे होटल-रेस्तरां को राहत मिलेगी. बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से देशभर में गैस की किल्‍लत देखने को मिल रही है.

देशभर में गैस संकट के बीच केंद्र सरकार का ये बड़ा फैसला है, जिससे होटल-रेस्तरां इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी. कई रेस्‍तरां बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, क्‍योंकि खाना बनाने के लिए उनके पास गैस ही नहीं है. कई होटल-ढाबे वालों ने अपने मेन्‍यू बदल दिये हैं. ऐसे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कमर्शियल एलपीजी की मौजूदा स्थिति और इसका होटल-रेस्तरां तथा पर्यटन सेक्टर पर पड़ रहे असर पर चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है.   

किस-किस को मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर?

सूत्रों के मुताबिक, रजिस्टर्ड उपभोक्ता को 20 फीसदी तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हो सकती है. कमर्शियल उपभोक्ता की कुल मांग का 20 फ़ीसदी सप्लाई मिलेगी. कमर्शियल सिलेंडर की 20 फीसदी सप्लाई किस सेक्टर को देना है, इस पर तीनों ऑयल कंपनियों के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और राज्य सरकार फ़ैसला लेंगे. ये सुविधा कामार्शियल सिलेंडर के रजिस्टर्ड कनेक्शन को दिया जाएगा.

रेस्‍तरां एसोसिएशन ने की थी ये अपील

नेशनल रेस्‍तरां एसोसिएशन ने भी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा था. एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप्प पड़ रही है. सरकार से मांग की है कि एक या दो सिलेंडर रोज़ाना दिया जाएं, ताकि उनका काम न रुके. एसोसिएशन ने से भी कहा था कि कमर्शियल सिलेंडर को आवश्यक वस्तु अधिनियम में लाया जाए, ताकि उनको रोज़ाना सिलेंडर मिल सके.

ये भी पढ़ें :- घर में दो LPG कनेक्शन हैं तो हो जाएं सावधान, आप पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, यहां जान लें जरूरी नियम

PM मोदी ने कहा- LPG की पैनिक बुकिंग से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि ईरान युद्ध के कारण तेल और गैस सप्लाई में आई रुकावटों के बीच सरकार देश की एनर्जी सिक्योरिटी को सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. सरकार ने एनर्जी सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से काम किया है, जिससे देश को भारी बचत हुई है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत के पास स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व के लिए बहुत कम स्टोरेज कैपेसिटी थी. अब, हमारे पास काफी रिजर्व स्टाक है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्धों के कारण भारत के नागरिकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. इस बीच, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि सरकार द्वारा निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं. हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को रसोई गैस की पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें :- LPG बुकिंग में आ रही है दिक्कत? इन Helpline Number से तुरंत कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com