विज्ञापन

Traffic Advisory: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट, 4 अप्रैल को इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में 4 अप्रैल को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली का आयोजन राम लीला ग्राउंड में किया जा रहा है. इस रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

Traffic Advisory: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट, 4 अप्रैल को इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में 4 अप्रैल को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली का आयोजन राम लीला ग्राउंड में किया जा रहा है. इस रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक कल यानी 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सड़कों पर जाम रह सकता है. ऐसे में अगर आप कल दिल्ली या आसपास के इलाके से ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

4 अप्रैल को इन सड़कों पर रह सकता है भारी जाम

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि रैली के चलते सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, आसफ अली रोड, मिंटो रोड और चमन लाल मार्ग पर भारी जाम रह सकता है. ऐसे में यात्री घर से निकलने से पहले सही से प्लानिंग जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: अब ऑथेंटिकेशन के लिए OTP की नहीं आएगा, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान

यहां रह सकता है डायवर्जन

दिल्ली पुलिस के अनुसारजेएलएन मार्ग पर डायवर्जन या यातायात प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, मिंटो रोड, आर/ए कमला मार्केट और अजमेरी गेट पर भारी वाहनों का आवगमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.


इन जगहों पर की गई पार्किंग की व्यवस्था

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विजिटर्स को सलाह दी है कि वे अपने वाहन माता सुंदरी कॉलेज की पार्किंग में पार्क कर सकते हैं. साथ ही बसें यात्रियों को दिल्ली गेट पर उतारेंगी और उसके बाद बसों को राजघाट की पार्किंग में पार्क किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली गेट के आगे किसी भी बस को जाने की अनुमति नहीं होगी.

दिल्ली पुलिस की लोगों से अपील

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 4 अप्रैल को वे अपनी यात्रा की प्लानिंग कर ही घर से निकलें. साथ ही देरी से बचने के लिए सभी यात्री वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com