विज्ञापन

DC Vs GT IPL मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, जानें पार्किंग और एंट्री से जुड़ी डिटेल्स

8 April Traffic Advisory Delhi: 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL मैच खेला जाएगा. इसके चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है. आइए जानते हैं डायवर्जन, पार्किंग और एंट्री से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

DC Vs GT IPL मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, जानें पार्किंग और एंट्री से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी
File Photo/X

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच IPL मैच होने वाला है. यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में आईपीएल मैच के चलते शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक हो सकता है. अगर आप भी यह रोमांचक आईपीएल मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

इन रास्तों पर रह सकता है डायवर्जन और प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी के मुताबिक 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन या प्रतिबंध रह सकता है. इसके अलावा BSZ मार्ग और JLN मार्ग पर किसी भी तरह के हैवी और कमर्शियल वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: Ayushman Card है फिर भी इलाज से मना कर रहा है अस्पताल? जानें कहां करें शिकायत, कैसे होगा तुरंत एक्शन

ऐसे करें स्टेडियम में एंट्री

स्टेडियम में एंट्री के लिए साउथ साइड में गेट नंबर 1 से 8 तक आने वालों को बी.एस.जेड. मार्ग से आना होगा. ईस्ट साइड में गेट नंबर 10 से 15 तक के लिए जे.एल.एन. मार्ग का इस्तेमाल करें, जो आंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास है. वहीं वेस्ट साइड में गेट नंबर 16 से 18 तक जाने के लिए बी.एस.जेड. मार्ग से, पेट्रोल पंप के पास वाले रास्ते से एंट्री किया जा सकता है.


इन रास्तों पर जानें से बचें

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक (दोनों ओर की सड़क), आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से आईटीओ तक के रास्ते पर जाने से बचें.

पार्किंग फैसिलिटी

विजिटर्स के लिए पार्किंग की सुविधा  माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर उपलब्ध है. ध्यान रहे कि ये पार्किंग फ्री है और यहां पार्क‑एंड‑राइड की व्यवस्था भी है मिलेगी. इसके अलावा स्टेडियम के पास केवल लेबल लगे वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी. सभी पार्किंग लेबल पर वाहन और चालक की पूरी जानकारी होना अनिवार्य है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com