विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: 3 दिनों के लिए दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, 8 मार्च तक इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले तीन दिन के राधा स्वामी सत्संग ब्यास कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसका आयोजन छतरपुर के भट्टी माइंस इलाके स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में होगा.

Delhi Traffic Advisory: 3 दिनों के लिए दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, 8 मार्च तक इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले तीन दिन के राधा स्वामी सत्संग ब्यास कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसका आयोजन छतरपुर के भट्टी माइंस इलाके स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में होगा. अधिकारियों के अनुसार, देश‑विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जिनमें कई वीआईपी और अन्य खास लोग भी शामिल होंगे, इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. ऐसे में अगर आप आज से अगले 3 दिन तक कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. आइए जानते हैं कौन से रूट डायवर्ट रहेंगे और कि रास्तों पर जाने से बचना सही रहेगा...

यह भी पढ़ें: Gratuity Rules: किन गलतियों की वजह से कंपनी रोक सकती है आपकी ग्रेच्युटी? जान लें जरूरी नियम

3-4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना

एडवाइजरी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में लगभग 3-4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. इनमें से करीब 80,000 श्रद्धालु रात में सत्संग परिसर में ही रुकेंगे, जबकि बाकी लोग दिल्ली और एनसीआर के अलग‑अलग इलाकों से आकर रोजाना शाम तकरीबन 6 बजे तक वापस चले जाएंगे. 

यह सड़कें रहेंगी प्रभावित

छतरपुर रोड (SSN मार्ग), भट्टी माइंस रोड, महरौली–गुरुग्राम रोड, मंडी रोड और इनके आसपास के हिस्सों पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण ट्रैफिक अधिक रहने की संभावना है.

कहां कर सकते हैं पार्किंग?

आयोजकों ने भट्टी माइंस स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर के अंदर सभी तरह के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में जगह‑जगह जरूरी साइनबोर्ड भी लगा दिए गए हैं, ताकि उन्हें पार्किंग और अन्य दिशाओं की जानकारी आसानी से मिल सके.

यहां रहेगा रूट डायवर्जन

भारी वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से बदला जाएगा, जिसमें मंडी रोड से आने वाले वाहनों को जोना पुर कट के पास से मेहरौली-गुरुग्राम रोड की ओर भेजा जाएगा, जबकि मल्लू फार्म के पास बध रोड कट से भट्टी माइंस रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को जोना पुर होते हुए मेहरौली-गुरुग्राम रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि 6 से 8 मार्च 2026 तक हर दिन सुबह 4 बजे से रात 8 बजे के बीच जाम से बचने के लिए लोग इन रूट डायवर्जन को फॉलो करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com