विज्ञापन

CBSE एग्जाम से पहले दिल्ली पुलिस ने यातायात संबंधी परामर्श किया जारी, पेपर देनेवाले छात्र एक बार जरूर पढ़ें

'एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है.

CBSE एग्जाम से पहले दिल्ली पुलिस ने यातायात संबंधी परामर्श किया जारी, पेपर देनेवाले छात्र एक बार जरूर पढ़ें
'एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा.

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं क्लास की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. इस दौरान दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट समिट' भी है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एक सार्वजनिक यातायात परामर्श जारी किया है. जो भी छात्र सीबीएसई एग्जाम देने जा रहे हैं, वो एक बार यातायात परामर्श को जरूर पढ़ें लें. दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ आम जनता को होनेवाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास किया है.

अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं के तहत दिल्ली पुलिस के मौके पर मौजूद रहनेवाले सभी कर्मियों को इस बारे में तैयार किया है और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक जानेवाले छात्रों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र या परीक्षा कार्यक्रम वाले छात्रों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.

इससे पहले CBSE ने भी बोर्ड एग्जाम को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में कहा गया था, "एग्जाम के दौरान नेशनल और इंटरनेशनल समिट, हाई-लेवल मीटिंग और दूसरे प्रोग्राम के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन हो सकते हैं. इसलिए एग्जाम के लिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को एक बार जरूर पढ़ लें.

'एआई इम्पैक्ट समिट' 20 फरवरी तक चलेगा

'एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है.

वहीं 46 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं. CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com