विज्ञापन

दिल्ली में महिलाओं के लिए गोल्डन चांस, Delhi Police से फ्री में सीखें सेल्फ-डिफेंस, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Delhi Police ने महिलाओं के लिए एक खास समर कैंप शुरू किया है, जिसमें फ्री सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका-

दिल्ली में महिलाओं के लिए गोल्डन चांस, Delhi Police से फ्री में सीखें सेल्फ-डिफेंस, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में फ्री सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग

Delhi News: दिल्ली वासियों के लिए एक जरूरी खबर है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महिलाओं के लिए एक खास समर कैंप शुरू किया है, जिसमें फ्री सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कैंप का मकसद महिलाओं को और मजबूत बनाना है, ताकि वे किसी भी मुश्किल स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें. इसे लेकर 4 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका, साथ ही जानेंगे कैंप कब से शुरू होगा और इस दौरान क्या-क्या सिखाया जाएगा-

कौन ले सकता है भाग?

दिल्ली पुलिस द्वारा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस कैंप में हर उम्र की महिलाएं शामिल हो सकती हैं- 

  • स्कूल और कॉलेज की छात्राएं
  • नौकरी करने वाली महिलाएं और 
  • गृहिणियां
कब से शुरू होगा कैंप?

यह ट्रेनिंग 29 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी.

कितने बजे से कितने बजे तक चलेगी ट्रेनिंग?

रोज सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक क्लास होगी. यानी आप सुबह-सुबह ट्रेनिंग लेकर अपना दिन शुरू कर सकती हैं. रविवार को छुट्टी रहेगी.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है और 4 मई से 20 मई 2026 तक खुले हैं. 
  • समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा (रविवार छोड़कर).

आप दो तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

ऑनलाइन:spuwac.in वेबसाइट पर जाकर
ऑफलाइन:तय किए गए सेंटर पर जाकर

रजिस्ट्रेशन सेंटर कहां हैं?
  • रविंद गुप्ता DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, नॉर्थेक्स, मॉडल टाउन, दिल्ली- 110009
  • सरस्वती बाल मंदिर A-2, पश्चिम विहार (अशोका अपार्टमेंट के पास), नई दिल्ली- 110063
  • गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर-02, दिल्ली- 110075
  • बाल भवन पब्लिक स्कूल, पॉकेट-B, मयूर विहार फेज-II, दिल्ली- 110091

आप अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर आसानी से नाम दर्ज करा सकते हैं.

कैंप में क्या सिखाया जाएगा?

इस कैंप में मार्शल आर्ट के साथ-साथ और भी जरूरी चीजें सिखाई जाएंगी. जैसे- 

  • सेल्फ-डिफेंस टेक्निक
  • महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी
  • साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता

संपर्क के लिए नंबर

अगर आपको और जानकारी चाहिए, तो आप 6828400654 या 011-20865499 पर कॉल कर सकते हैं.

यह कैंप महिलाओं के लिए खुद को मजबूत और सुरक्षित बनाने का शानदार मौका है. अगर आप भी आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती हैं, तो इसमें जरूर शामिल हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन टोल फ्री, फिर भी FASTag से कटे पैसे? जानिए कैसे मिलेगा रिफंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com