दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, शहादरा में रहने वाले लोग रोजाना ट्रेन का सफर करते हैं तो ट्रेन कैंसिल होने की खबर जरूर देख लें. फरीदाबाद स्टेशन सफर करने वाले जान लें, स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के की वजह से अगले महीने से कई लोकल और EMU ट्रेनों को 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के लिए रद्द किया गया है. निर्माण कार्य की वजह से स्टेशन की लाइन नंबर 4 और लाइन नंबर 5 पर लंबा काम चलने वाला है. ऐसे में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.
कौन-कौन सी ट्रेन है रद्द देखें लिस्ट
- ट्रेन संख्या 64057 पलवल से गाजियाबाद मेमू ट्रेन - 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64052 गाजियाबाद-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64078 नई दिल्ली-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64071 बल्लभगढ़-शाहदरा मेमू ट्रेन-1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64013 पलवल-शाहदरा मेमू ट्रेन - 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64908 शाहदरा-बल्लभगढ़ मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64015 पलवल-शाहदरा मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64012 शाहदरा-पलवल मेमू ट्रेन- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 64076 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू- 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को रद्द कैंसिल की गई है.
यह सारी ट्रेन स्टेशन पर निर्माण कार्य की वजह से 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ब्लॉक लिया जाएगा.
किन यात्रियों पर होगा सबसे ज्यादा असर
ट्रेन रद्द होने की वजह से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर काफी असर पड़ने वाला है. क्योंकि यह सारी मेमू ट्रेन है तो इसमें रोजाना सफर करने वाले यात्री ज्यादा होते हैं. ऐसे में उन्हें अब दूसरे संसाधन इस्तेमाल करने होंगे. ट्रेन रद्द होने की वजह से सबसे ज्यादा रोजाना ऑफिस करने वाले लोग और कॉलेज करने वाले छात्रों पर असर पड़ने वाला है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ेंः 31 अगस्त से वाराणसी से नेपाल के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं