Delhi Jal Board: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने एडवांस CRM और DJB 1916 ऐप लॉन्च किया है. इससे अब पानी से लेकर सीवर तक जल बोर्ड की हर समस्या का तुरंत समाधान होगा. दिल्ली सरकार में जल मंत्री, प्रवेश साहिब सिंह द्वारा दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय "वरुणालय" में चैटबॉट, एडवांस CRM और DJB 1916 ऐप का शुभारंभ किया है. चलिए आपको बताते हैं यह चैटबॉट, एडवांस CRM और DJB 1916 ऐप कैसे काम करेगी.
यह भी पढ़ें:- आधार से लेकर DigiLocker तक, ये 5 सरकारी ऐप्स हर किसी के फोन में जरूर होने चाहिए, जानिए इनके फायदे
दिल्ली में जल बोर्ड का नया डिजिटल अध्याय शुरू
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर चैटबॉट, एडवांस CRM और DJB 1916 ऐप का शुभारंभ दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा किया गया है. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा शुरू किए गए चैटबॉट, एडवांस CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) और DJB 1916 ऐप का उद्देश्य जल सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी और आसान बनाना है. यह सिस्टम मुख्य रूप से नागरिकों को पानी से संबंधित समस्याओं जैसे लीकेज, बिलिंग, नो-वाटर के लिए तुरंत समाधान करने के रूप में काम करेगा.
DJB 1916 ऐप कैसे काम करेगाउपयोगकर्ता इस ऐप को अपने एंड्रॉइड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं. यह शिकायत दर्ज करने का प्राथमिक जरिया होगा. उपभोक्ता पानी की कमी, गंदा पानी या सीवर जाम की फोटो या वीडियो अपलोड कर शिकायत कर सकते हैं. इसमें उपभोक्ता अपना नया पानी का बिल देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और no dues certificate प्राप्त कर सकते हैं. इस ऐप में दर्ज की गई शिकायतों की स्थित को रियल टाइम में ट्रैकिंग की जा सकती है.
चैटबॉट कैसे काम करेगा (AI-आधारित असिस्टेंट)यह दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एक AI टूल है. इसके माध्यम से उपभोक्ता पानी के कनेक्शन, नए मीटर या बिलिंग से संबंधित सामान्य प्रश्न पूछ सकते हैं. यह 24/7 काम करता है और शिकायतों या सेवा अनुरोधों (Service Requests) को स्वचालित रूप से दर्ज कर सकता है. यह बिना की हस्तक्षेप के सीधे जानकारी प्रदान करता है.
एडवांस CRM कैसे काम करेगा (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट)दिल्ली में जल सेवाओं का नया डिजिटल अध्याय शुरू !
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 30, 2026
माननीय जल मंत्री, दिल्ली सरकार श्री प्रवेश साहिब सिंह जी द्वारा दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय "वरुणालय" में चैटबॉट, एडवांस CRM और DJB 1916 ऐप का शुभारंभ किया गया।@PMOIndia @narendramodi @AmitShah @CMODelhi@gupta_rekha @p_sahibsingh… pic.twitter.com/lieiYjQJfN
यह बैक-एंड सिस्टम है, जो ऐप और चैटबॉट से आने वाली सभी शिकायतों और डेटा को संभालता है. यह शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तुरंत फॉरवर्ड करता है, जिससे समाधान जल्दी होता है. यह डाटा एनालिटिक्स करता है कि किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्याएं आ रही हैं, ताकि वहां प्राथमिकता से काम किया जा सके. इसके अलावा यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी शिकायत अनसुलझी न रहे, जिससे जवाबदेही बढ़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं