विज्ञापन

दिल्ली में लगे जन कल्याण शिविर, आधार-राशन कार्ड से लेकर पिंक कार्ड और पेंशन तक, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

दिल्ली सरकार 18 से 20 जून 2026 तक राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है. इन शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पेंशन, छात्रवृत्ति समेत कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा.

दिल्ली में लगे जन कल्याण शिविर, आधार-राशन कार्ड से लेकर पिंक कार्ड और पेंशन तक, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं
दिल्ली में जन कल्याण शिविर: घर के पास मिलेगा योजनाओं का लाभ
(P.C- NDTV)

अगर आप सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना चाहते हैं, किसी योजना में पंजीकरण कराना चाहते हैं या जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी मदद चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. बता दें कि दिल्ली सरकार 18 जून से 20 जून 2026 तक राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है. इन शिविरों का उद्देश्य लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आसान तरीके से पहुंचाना है, ताकि नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. दिल्ली के नागरिक अपने नजदीकी निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले कर सकते हैं.

शिविर में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

इन जन कल्याण शिविरों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सहायता उपलब्ध होगी. जैसे- 

  • पिंक कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • ई-श्रम कार्ड 
  • जन धन खाता और 
  • लाडली योजना जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी और मदद मिलेगी.

  • इसके अलावा पीएम-उदय योजना 
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 
  • आधार पंजीकरण और अपडेट सेवाएं 
  • टेली लॉ सेवा 
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना (ALIMCO) से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

  • शिविरों में हाउस टैक्स संबंधी सेवाएं 
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना 
  • MSME और छोटे बिजनेस के लिए लोन सुविधाएं और 
  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधों का वितरण भी किया जाएगा.
वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को भी मिलेगा लाभ
  • शिविरों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 
  • विधवा पेंशन 
  • दिव्यांग पेंशन, अन्य पेंशन योजनाओं के रिकॉर्ड अपडेट 
  • LPSC-DJB के तहत जल कनेक्शन के नियमितीकरण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

इसके साथ ही SC/ST वर्ग के लिए छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा सहायता, जाति प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी और मदद भी दी जाएगी. 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र BPL कार्डधारकों के लिए आयुष्मान कार्ड से जुड़ी मदद भी उपलब्ध होगी.

शिविर में जाते समय कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचते समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं. जैसे- 

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक या बैंक खाते का विवरण और 
  • पासपोर्ट साइज फोटो. 

इन दस्तावेजों के होने से पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकेंगी.

ऐसे में ये जन कल्याण शिविर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन जानकारी या प्रोसेस की वजह से पीछे रह जाते हैं. इन शिविरों में एक ही जगह पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. 

यह भी पढ़ें- लद्दाख घूमने के लिए 20 हजार रुपये तक देगी बिहार सरकार, जानें क्या है सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना, कौन उठा सकेगा लाभ

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com