विज्ञापन

दिल्ली वालों को तगड़ा झटका! बढ़ने वाला है बिजली का बिल, 200 यूनिट फ्री स्कीम का क्या होगा

Delhi Electricity Bill Hike Update: दिल्ली में बिजली खरीद की अतिरिक्त लागत बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है. इसके बाद लोगों के मन में बिजली बिल बढ़ने की चिंता है. जानिए किन उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ सकता है और किसे राहत मिलेगी.

दिल्ली वालों को तगड़ा झटका! बढ़ने वाला है बिजली का बिल, 200 यूनिट फ्री स्कीम का क्या होगा
Delhi Electricity Bill Hike Update: दिल्ली में बिजली बिल बढ़ेगा? जानिए किन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
NDTV

Delhi Electricity Bill Hike Update: दिल्ली में बिजली का बिल भरने वाले लाखों लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. हाल ही में दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली खरीद की बढ़ी लागत को देखते हुए अतिरिक्त चार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब हर घर का बिजली बिल बढ़ जाएगा? क्या 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली लेने वालों पर भी असर पड़ेगा? आइए समझते हैं पूरा मामला.

चाहे उत्तरी दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा और आजादपुर के उपभोक्ता हों, या दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका, जनकपुरी, साकेत और लक्ष्मी नगर (पूर्वी दिल्ली) के निवासी. सभी डिस्कॉम (BSES और टाटा पावर) के अंतर्गत आने वाले घरेलू और कमर्शियल कनेक्शनों पर इस नए सरचार्ज (PPAC) का सीधा असर देखने को मिल सकता है.

इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब हर घर का बिजली बिल बढ़ जाएगा? हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली पाने वाले उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है. वहीं 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ने का दावा किया गया है. ऐसे में जान लेते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और किन लोगों की जेब पर इसका असर पड़ सकता है.

एक नजर में: क्या बदला है?

✔️ PPAC चार्ज बढ़ा
(औसतन करीब 2.5% तक बढ़ोतरी)

✔️ 200 यूनिट तक वालों को राहत
(बिल पहले की तरह शून्य रहेगा)

✔️ 400 यूनिट तक असर सीमित
(सरकार का दावा: ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा)

✔️ बाकी उपभोक्ताओं पर असर संभव
(खर्च थोड़ा बढ़ सकता है)

Also Read: पंखा, AC या फ्रिज, कौन सा सामान सबसे ज्यादा बिजली खा रहा है? बिजली बिल कम करने के आसान तरीके

आखिर बढ़ा क्या है?

बिजली कंपनियां अपने ग्राहकों से एक अतिरिक्त चार्ज भी वसूलती हैं, जिसे PPAC (Power Purchase Adjustment Cost) कहा जाता है. जब बिजली खरीदने की लागत बढ़ती है, तो कंपनियां इस अतिरिक्त खर्च का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं से वसूलने की मांग करती हैं. इसी मांग को देखते हुए DERC ने PPAC में औसतन करीब 2.5 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.

आसान भाषा में समझें PPAC क्या है?

पीपीएसी (PPAC) वह सरचार्ज या अतिरिक्त शुल्क है जो बिजली कंपनियां (जैसे BRPL, BYPL, TPDDL) कोयले या गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव की भरपाई के लिए ग्राहकों से वसूलती हैं. इसी वजह से आपका बिल बढ़ता है.

बिजली कंपनियां ज्यादा चार्ज क्यों मांग रही थीं?

दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के मुताबिक पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कारणों की वजह से ईंधन महंगा हुआ है. इसका असर बिजली उत्पादन और बिजली खरीद की लागत पर भी पड़ा है. कंपनियों का कहना है कि उन्हें पहले के मुकाबले काफी महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है.

किस इलाके में कितना असर?

BRPL (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) खरीद लागत: ~31% बढ़ीPPAC: 17.94%
BYPL (पूर्वी दिल्ली)खरीद लागत: ~35% बढ़ीPPAC: 17.43%
TPDL (उत्तरी दिल्ली)खरीद लागत: ~16% बढ़ीPPAC: 16%

Also Read: AC रातभर चलाकर सोते हैं? कर लीजिए ऐसी सेटिंग, बिल भी आएगा कम, रूम भी रहेगा ठंडा

किस कंपनी के इलाके में कितना चार्ज बढ़ा?

  • दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली BRPL(BSES Rajdhani Power Limited) की बिजली खरीद लागत करीब 31 फीसदी बढ़ी है. इसके लिए PPAC 17.94 फीसदी तक मंजूर किया गया है.
  • पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बिजली देने वाली BYPL (BSES Yamuna Power Limited) की खरीद लागत करीब 35 फीसदी बढ़ी है. यहां पीपीएसी 17.43 फीसदी तक बढ़ाया गया है.
  • उत्तरी दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली TPDL (Tata Power Delhi Distribution Limited) की बिजली खरीद लागत करीब 16 फीसदी बढ़ी है. इसके लिए पीपीएसी 16 फीसदी तय किया गया है.

क्या मुफ्त बिजली वालों को असर होगा?

200 यूनिट तक कोई बदलाव नहीं: ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई बदलाव नहीं होगा. उनका बिल पहले की तरह शून्य ही रहेगा.

400 यूनिट तक : सरकार का यह भी दावा है कि 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों पर भी इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

किस पर पड़ सकता है असर?

जो उपभोक्ता: 400 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं कमर्शियल / बिजनेस कनेक्शन चलाते हैं. इनके बिजली बिल में बढ़ोतरी हो सकती है

क्या आपका बिल बढ़ेगा? जल्दी समझें:
200 यूनिट तक → ✅ राहत
200–400 यूनिट → हल्का असर
400+ यूनिट →  बिल बढ़ सकता है

व्यापारियों ने क्यों जताई नाराजगी?

इस बढ़ोतरी के बाद व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि बिजली की लागत बढ़ने का असर कारोबार पर पड़ सकता है.

कौन से उपकरण सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं?

घर में बिजली का असली “बिल बढ़ाने वाला” कुछ चुनिंदा उपकरण ही होते हैं:

  • AC :  सबसे ज्यादा बिजली खपत करता है
  • गीजर:  हाई पावर (1–2 यूनिट/घंटा तक)
  • फ्रिज : 24 घंटे चलता है, धीरे-धीरे बिल बढ़ाता है
  • इंडक्शन / माइक्रोवेव : हाई वॉटेज, कम समय में ज्यादा खपत

रिपोर्ट के अनुसार, AC, पंखा और कूलर जैसे cooling appliances मिलकर करीब 40% बिजली खर्च करते हैं.

बिजली बिल अचानक क्यों बढ़ जाता है?

अगर आपका बिल अचानक ज्यादा आ रहा है, तो इसके पीछे ये वजह हो सकती हैं:

  1. गर्मी में AC और पंखा ज्यादा समय तक चलना
  2. गीजर, इंडक्शन जैसे हाई-वॉटेज उपकरण
  3. पुराने या कम efficient appliances
  4. 24 घंटे चलने वाले उपकरण (फ्रिज, पंखा)

बिजली कैसे बचाएं और बिल कम करें?

बिजली बचाने के लिए कोई जादू नहीं, बस थोड़ा स्मार्ट इस्तेमाल जरूरी है:

  1. दिन में प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करें
  2. खाली कमरे में पंखा-लाइट बंद रखें
  3. AC को 24–26°C पर चलाएं (सबसे efficient)
  4. जरूरत न होने पर प्लग और उपकरण बंद रखें.

छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप हर महीने बिजली के बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं. 

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Electricity Scheme, Delhi Power Consumers, Delhi, Delhi Free Electricity Scheme Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com