विज्ञापन

दिल्ली में बनने जा रहा है खंडित मूर्तियों का Collection Centre, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी, जान लें काम की बात

दिल्ली सरकार खंडित मूर्तियों के लिए कलेक्शन सेंटर बनाने की योजना तैयार कर रही है. इन सेंटरों की सही लोकेशन तय करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके.

दिल्ली में बनने जा रहा है खंडित मूर्तियों का Collection Centre, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी, जान लें काम की बात
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेगा कलेक्शन सेंटर

Damaged Idol Collection Centres: सालों तक जिन मूर्तियों को लोग अपने घरों में भगवान के रूप में पूजा करते हैं, उनके खंडित होने के बाद उन्हें कहीं भी छोड़ देते हैं. कई लोग ऐसी मूर्तियों को पेड़ के नीचे रख देते हैं, तो कुछ उन्हें नदियों में बहा देते हैं या फिर सड़क और पार्क किनारे छोड़ आते हैं. इसी समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. राजधानी में खंडित मूर्तियों के लिए खास कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे, जहां लोग इन्हें सही तरीके से जमा और रिसाइकिल कर सकेंगे. इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X हैंडल से वीडियो पोस्ट कर दी है. 

यह भी पढ़ें: टोल मुक्त गाड़ियों के लिए सरकार कर रही नया FASTag लाने की तैयारी, जानिए इसमें क्या होगा खास

सीएम ने लोगों से मांगे सुझाव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सरकारी अभियान की घोषणा की, जिसके तहत क्षतिग्रस्त मूर्तियों को रीसाइकिल किया जाएगा. साथ ही लोगों को जलाशयों, खासकर प्रदूषित यमुना नदी में धार्मिक सामग्री विसर्जित करने के बजाय दूसरा विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा. सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से इस अभियान में भागीदारी लेने की अपील की और सुझाव मांगे कि मूर्तियां एकत्र करने और उन्हें रिसाइकिल करने के लिए केंद्र कहां खोले जाएं. 

लोग दें लोकेशान का सुझाव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, 'हम अपनी पूजनीय मूर्तियों को सम्मानपूर्वक रिसाइकिल करने के लिए विशेष केंद्र शुरू कर रहे हैं. यह स्वच्छ और सांस्कृतिक रूप से जागरूक विकसित दिल्ली की दिशा में एक भावनात्मक कदम है. साथ ही उन्होंने आगे लिखा क्या आपके पास किसी लोकेशन का सुझाव है? जनता की भागीदारी हर अच्छे प्रयास को मजबूत बनाती है. अपने सुझाव साझा करें और आइए, आस्था का सम्मान जिम्मेदारी और गरिमा के साथ मिलकर करें'

पोस्ट पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

सीएम रेखा गुप्ता की X पोस्ट पर जनता ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा 'कलेक्शन सेंटर मंदिरों के पास बनाया जाना चाहिए, ताकि जब लोग मंदिर आएं तो वे आसानी से खंडित मूर्तियां वहीं जमा कर सकें. इससे लोगों को सुविधा होगी और इन मूर्तियों को सही तरीके से सुरक्षित ढंग से इकट्ठा भी किया जा सकेगा', दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत सही दिशा में सोच है. कुछ कंटेनर्स रखने चाहिए अलग-अलग जगहों पर, प्रसिद्ध मंदिरों के पास भी हो सकते हैं कलेक्शन पॉइन्ट क्योंकि वहां बहुत लोग आते हैं जिससे उठाने वालों को भी दिक्कत न हो और आगे जाकर जहां जमा करने हैं रिसाइक्लिंग के लिए..'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damaged Idol Collection Centre, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com