विज्ञापन

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना तैयारी तेज, घरों की होगी गिनती, पूछे जाएंगे ये सवाल, खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी, जानिए कैसे

Delhi Census 2026-27: दिल्ली में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है. यह प्रक्रिया एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में 15 अप्रैल तक चलेगी. इसके बाद एमसीडी क्षेत्रों में यह 1 मई से 15 मई तक होगी.

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना तैयारी तेज, घरों की होगी गिनती, पूछे जाएंगे ये सवाल, खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी, जानिए कैसे
Delhi Census 2026-27
file photo

Delhi Census 2026-27: दिल्ली में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है. इस बार आप अपने मकान और जीवन स्तर की जानकारी खुद ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे. आपकी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी. दिल्ली सरकार ने जनगणना 2027 से पहले जनगणना कानून, 1948 के तहत लागू नियमों और लोगों की जिम्मेदारियों को लेकर एक विस्तृत अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की है. इसमें नागरिकों से जनगणना के दौरान पूरा सहयोग करने और तय प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है. यह अधिसूचना 6 अप्रैल को दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की ओर से जारी की गई. इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में जनगणना का काम किस कानूनी ढांचे के तहत किया जाएगा. यह नोटिफिकेशन केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद जारी किया गया है. जनगणना की तैयारी के तहत अभी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चल रही है.

दिल्ली जनगणना

यह प्रक्रिया एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में 15 अप्रैल तक चलेगी. इसके बाद एमसीडी क्षेत्रों में यह 1 मई से 15 मई तक होगी. इसके अलावा 1 से 15 मई तक निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग ऑनलाइन यह जानकारी खुद वेबसाइट पर डाल सकेंगे. एन्यूमरेशन के बाद ही हाउस‑लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) शुरू होता है, जिसमें पहली बार जनगणना अधिकारी घर‑घर जाकर जानकारी इकट्ठा करते हैं. चलिए आपको बताते है जनगणना में क्या सवाल पूछे जाएंगे और दिल्ली में खुद ऑनलाइन जनगणना के लिए जानकारी दर्ज कर सकेंगे.

ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना

दिल्ली में 2026-27 की जनगणना के लिए तैयारी तेज हो गई है, जिसमें प्रथम चरण में घरों की गिनती और मकान सूचीकरण होगा. यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जहां नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे. इसके लिए एनडीएमसी में 1-15 अप्रैल और निगम क्षेत्रों में 1-15 मई 2026 तक का समय निर्धारित है.

यह भी पढ़ें:- Census 2027: 1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, लिव‑इन कपल को माना जाएगा शादीशुदा जोड़ा, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

दिल्ली जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल

जनगणना के लिए लोगों से पूछा जाएगा कि मकान के प्रकार (कच्चा/पक्का), स्वामित्व (अपना/किराया), और कमरों की संख्या, पेयजल का स्रोत, शौचालय, स्नानघर और रसोई की सुविधा, खाना पकाने के लिए ईंधन एलपीजी, पीएनजी या अन्य, इंटरनेट, फोन, टीवी, डीटीएच, साइकिल, बाइक, कार की उपलब्धता, घर के मुखिया का नाम और अन्य सदस्यों की जानकारी आदि.

कैसे करें ऑनलाइन जनगणना
  • आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं.
  • पंजीकरण- अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें.
  • घर चिन्हित करें- पोर्टल पर दिए गए नक्शे में अपने घर की सटीक जगह चुनें.
  • फॉर्म भरें- 33 सवालों के जवाब चुनें.
  • समीक्षा और सबमिट- जानकारी की समीक्षा करें और फॉर्म जमा करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com