विज्ञापन

महिला आरक्षण से पहले क्यों कर रहे जनगणना की मांग? अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए बताया

पीएम मोदी ने केरल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बताया था कि सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद की बैठक के दौरान इस बात पर कानूनी मुहर लगाएगी कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा या तेलंगाना समेत किसी भी राज्य की लोकसभा सीट की संख्या में कमी नहीं की जाए. लेकिन सरकार के इस कदम से पहले अखिलेश यादव ने आपत्ति जाहिर की है.

महिला आरक्षण से पहले क्यों कर रहे जनगणना की मांग? अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए बताया
अखिलेश यादव का महिला आरक्षण के लिए जनगणना पर जोर
  • संसद के बजट सत्र को तीन दिन बढ़ाया गया है ताकि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 से लागू किया जा सके
  • प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने का आग्रह किया है
  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल के आधार को 2011 के पुराने आंकड़ों पर गलत बताया है
लखनऊ:

संसद के बजट सत्र को तीन दिन के लिए इसलिए बढ़ाया गया है, ताकि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए 2023 में बनाए गए कानून को 2029 से लागू किया जा सके. प्रधानमंत्री ने सभी दलों से इसका समर्थन करने का आग्रह किया. इस बीच  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है, जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आंकड़ों को आधार बनाएंगे तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी.

अखिलेश यादव को किस बात पर आपत्ति

सपा प्रमुख ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमारी आपत्ति यही है कि पहले जनगणना कराई जाए और फिर महिला आरक्षण की बात उठाई जाए. जो सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती है, वो भला उन्हें आरक्षण क्या देगी. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा. अगर किसी काम को करने की सही मंशा होती है, तो शंका नहीं होती है. दरअसल महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है.

ये भी पढ़ें : 2029 लोकसभा चुनाव से ही लागू हो सकता है 33% महिला आरक्षण, सरकार कर रही तैयारी

अखिलेश महिला आरक्षण की आधारभूमि को क्यों बता रहे गलत

अखिलेश ने आगे कहा कि आरक्षण का आधार अगर कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) है तो इसका मतलब हुआ कि ये गणित का विषय है और गणित का आधार अंक होते हैं, संख्याएं होती हैं, कोई हवा हवाई बात नहीं और इस तरह के मामले में संख्या का आधार जनसंख्या होती है, जिसका आधार जनगणना होती है. जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आंकड़ों को आधार बनाएंगे तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी, जब भूमि में ही दोष होगा तो सच्ची फसल कैसे उगेगी.

महिला आरक्षण के लिए जनगणना पर जोर

उन्होंने आगे लिखा कि इसीलिए हमारी सबसे बड़ी आपत्ति यही है कि पहले जनगणना कराई जाए फिर महिला आरक्षण की बात उठाई जाए. जो सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती है, वो भला उन्हें आरक्षण क्या देगी? महिलाओं के साथ भाजपा और उनके संगी-साथी जो धोखा करना चाहते हैं, महिलाओं के साथ वो छलावा हम नहीं होने देंगे. कुल मिलाकर सरकार से हमारा ये कहना है, जब तक जनगणना नहीं, तब तक महिला आरक्षण पर बहस करना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें ; जनगणना 2027: आंकड़े सामने आने के बाद समाज में क्या क्या बदलेगा, जानें आरक्षण कम होगा या बढ़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Reservation, Census Demand, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Women Reservation Bill, 33 Percent Reservation, Budget Session, Parliament Session, BJP, Central Government, 2011 Census Data, Lok Sabha Vidhan Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com