दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय ने 'त्योहार विशेष आवासीय योजना 2023' (DDA Housing Scheme) शुरू करने की बुधवार को मंजूरी दे दी.अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में 32,000 से ज्यादा फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पहली बार 1,100 से अधिक लक्जरी फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
ये भी पढ़ें-DDA Plots Auction: डीडीए अगले महीने भूखंड, मोबाइल टावर साइट की करेगा ई-नीलामी
DDA की नई हाउसिंग स्कीम जल्द होगी लॉन्च
योजना शुरू करने का निर्णय उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया. सक्सेना डीडीए के अध्यक्ष भी हैं. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ये फ्लैट द्वारका, लोक नायक पुरम और नरेला जैसे स्थानों पर हैं. भले ही लोगों के पास पहले से ही दिल्ली में कोई फ्लैट या प्लॉट हो तो भी वे डीडीए फ्लैट खरीद सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगे फ्लैट
अधिकारियों ने कहा कि फ्लैट की पेशकश ई-नीलामी और पहले आओ, पहले पाओ (एफसीएफएस) के आधार पर की जाएगी.डीडीए ने कहा कि योजना के तहत बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले सभी फ्लैट नवनिर्मित हैं. इस योजना को शुरू करने की मंजूरी डीडीए के सर्वोच्च निकाय की तरफ से दे दी गई है, अब यह स्कीम जल्द लॉन्च की जाएगी.
ये भी पढ़ें-आज लॉन्च हो रही है DDA की नई हाउसिंग स्कीम, 'पहले आओ, पहले पाओ' के तहत फटाफट करें आवेदन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं