विज्ञापन

दिल्ली के किसानों को 3 महीने में म‍िलेंगे प्‍लॉट! DDA के उपाध्यक्ष ने दी ऑफिशियल जानकारी

DDA Plotting Scheme for Farmers : दिल्ली के जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उन्हें बड़ी राहत मिली है. अब DDA अगले 3 महीने के अंदर सभी पात्र किसानों को अल्टरनेटिव आवासीय प्लॉट आवंटित करेगा. इस बड़े फैसले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

दिल्ली के किसानों को 3 महीने में म‍िलेंगे प्‍लॉट! DDA के उपाध्यक्ष ने दी ऑफिशियल जानकारी
द‍िल्‍ली के क‍िसानों को म‍िलेगी जमीन.
फाइल फोटो
नई द‍िल्‍ली:

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, खेती-किसानी करते हैं और सालों से अपनी जमीन के बदले रहने का दूसरा प्लॉट मिलने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. आपकी सालों पुरानी और सबसे बड़ी मांग को आखिरकार मान लिया गया है. अब सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन भी किसानों की जमीनें ली गई थीं, उन्हें बहुत जल्द उनके हक का आशियाना मिलने जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आपको इसका फायदा कैसे, कब तक मिलेगा.

सरकार का नया फैसला क्या है

जिन किसानों की जमीन किसी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए ली गई थी (Acquired Land) और जिन्होंने दूसरे आवासी प्लॉट के लिए फॉर्म भरा हुआ था, उनके लिए समय सीमा तय कर दी गई है. दिल्ली सरकार के लैंड एंड बिल्डिंग विभाग (Land and Building Department) ने जिन भी किसानों के आवेदनों को अपनी मंजूरी के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के पास भेजा था, उन सभी को अगले 3 महीने में अल्टरनेटिव आवासीय प्लॉट दे दिए जाएंगे. पहले इस प्रक्रिया में सालों लग जाते थे, लेकिन अब 3 महीने तय हो जाने से काम में तेजी आएगी और अफसरों की जवाबदेही तय होगी.

उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह के साथ हुई एक मीटिंग के बाद, DDA के उपाध्यक्ष डॉ. एन सरवन कुमार ने इसकी ऑफिशियल जानकारी दी और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

आधिकारिक आदेश भी जारी

उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह के साथ हुई एक मीटिंग के बाद, DDA के उपाध्यक्ष डॉ. एन सरवन कुमार ने इसकी ऑफिशियल जानकारी दी और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि अब यह फैसला कागजों पर लागू हो चुका है.

दिल्ली के किसानों की एक बड़ी मांग हुई पूरी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है और उनके अल्टरनेटिव आवासीय प्लॉट के आवेदनों को दिल्ली सरकार के लैंड एंड बिल्डिंग विभाग ने अपनी सिफारिश के साथ डीडीए को भेज दिया है, उन सभी को तीन महीने के अंदर ही अल्टरनेटिव आवासीय प्लॉट देने का हुआ… pic.twitter.com/E11tblvbm2

— Ramvir Singh Bidhuri (@RamvirBidhuri) June 24, 2026

किसान अब आगे क्या करें

1. सभी कागजों की फाइल तैयार करें

अगर आप इस योजना के दायरे में आते हैं, तो अब अपनी जमीन के अधिग्रहण (Land Acquisition) से जुड़े सभी पुराने कागजात, मुआवजे की रसीद और अल्टरनेटिव प्लॉट के लिए जो आवेदन आपने किया था, उसकी कॉपी को एक फाइल में संभालकर रख लें. क्योंकि आपके पास सिर्फ 3 महीने का ही समय बचा है.

2. अपने आवेदन का स्टेटस जानें

यह कंफर्म कर लें कि आपका आवेदन 'लैंड एंड बिल्डिंग विभाग' की तरफ से हरी झंडी पाकर DDA के पास फॉरवर्ड हो चुका है. अगर इसमें कोई कमी है या किसी वजह से फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है, तो उसकी जानकारी लेकर तुरंत सुधार करें.

3. DDA के संपर्क में रहें

इस काम के लिए 3 महीने का समय तय किया गया है, इसलिए DDA की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके विकास सदन वाले ऑफिस से लगातार अपडेट लेते रहें. इससे कोई भी छोटी जानकारी भी छूटेगी नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com