विज्ञापन

'गुड़िया' कह कर फोन आए तो हो जाएं सावधान! साइबर अपराधियों का नया पैंतरा

साइबर अपराधी नए-नए कारनामे को अंजाम दे रहे हैं. अब साइबर अपराधी नया पैंतरा अपना रहे हैं. जिससे लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो रही है.

'गुड़िया' कह कर फोन आए तो हो जाएं सावधान! साइबर अपराधियों का नया पैंतरा
साइबर ठग करते हैं गुड़िया नाम से कॉल
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए साइबर सेल लगातार काम कर रही है. लेकिन साइबर अपराधी नए-नए पैंतरे से लोगों को ऑनलाइन लूट रहे हैं. साइबर अपराधी कभी WhatsApp हैक कर लोगों को लूट रहे हैं तो कभी ऑनलाइन लिंक भेजकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. इसके साथ इंटरनेट पर फेक वेबसाइट के जरिए भी साइबर अपराधी नए-नए कारनामे को अंजाम दे रहे हैं. अब साइबर अपराधी नया पैंतरा अपना रहे हैं. जिससे लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो रही है.

गुड़िया कहकर फोन कर जालसाजी

हाल ही में कई साइबर अपराधियों के नए पैंतरे की कई घटनाएं सामने आई है. जिसमें अपराधी फोन कर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं. इसमें अराधी गुड़िया कर फोन करते हैं और जालसाजी करते है. दरअसल, अपराधी फोन करते वक्त गुड़िया शब्द का इस्तेमाल करते हैं. बता दे, गुड़िया एक चर्चित नाम है जो ज्यादातर घरों में निक नेम होता है. ऐसे में अपराधी इस नाम का इस्तेमाल करते हैं. 

दरअसल, साइबर ठग फोन करते ही गुड़िया कह कर पुकारते है और किसी भी रिश्तेदार का खास बता कर कहते हैं कि उन्होंने तुम्हारा नंबर दिया है. मेरे फोन में दिक्कत है इसलिए तुम्हारे नंबर पर पैसे भिजवा रहा हूं. बाद में तुम मुझे भेज देना. ऐसा कह कर वह झांसे में लेते हैं. इसके बाद उसके अकाउंट में पैसे भी भेजे जाते हैं. जिससे उसे यकीन हो जाता है कि सामने वाला आदमी सही है. इसके बाद यकीन आने के बाद साइबर ठगों का खेल शुरू होता है. जब वह पैसे वापस लेते हैं तो जालसाजी कर अकाउंट नंबर, OTP मांगने जैसे खेल करते हैं. 

इतना ही नहीं फोन और मोबाइल को भी हैक करने की कोशिश करते हैं. वहीं कई बार WhatsApp हैक कर आपके कांटैक्ट लिस्ट के लोगों से अकाउंट नंबर भेजकर इमरजेंसी पैसे मांगे जाते हैं. इसमें कई लोग फंस जाते हैं.

कैसे रहें सावधान

सबसे पहले आपके फोन पर किसी भी तरह का अज्ञात (Unknown) कॉल आए तो आप सावधान रहें. कोशिश करें की ऐसे कॉल्स को अटेंड ही न करें. अगर आप कॉल अटेंड करें भी तो किसी भी तरह की पैसे की लेनदेन की बात करे तो समझ जाएं यह साइबर ठग है.  फोन को फौरन डिस्कनेक्ट कर दें. अगर आपके किसी रिश्तेदार का नाम लेकर फोन करें तो अपने रिश्तेदार से कंफर्म जरूर करें. अगर आप समझ गए हैं कि वह साइबर ठग है तो उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें.

यह भी पढ़ेंः देश में 20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के EPF खाते हुए बंद, जानें आप कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, Cyber Fraud Call, Cyber Fraud News, Online Fraud, Fraud Call News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com