आजकल साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में अब ठगों ने क्रेडिट कार्ड को अपना जरिया बना लिया है. ऐसे में अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. खासकर अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा बकाया हो गया है, तो ठग आपको अपना शिकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं. Department of Information Technology, Bihar ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस तरह के साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को अलर्ट किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है. आइए जानते हैं अब कैसे साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं-
कैसे शुरू होता है पूरा खेल?
साइबर ठग सबसे पहले ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जिनके क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बकाया होता है. कई बार ऐसे लोग बैंक या रिकवरी एजेंट के लगातार आने वाले कॉल से पहले ही परेशान होते हैं. इसी परेशानी का फायदा उठाकर ठग उनसे संपर्क करते हैं.
वे कहते हैं कि वे आपका पूरा क्रेडिट कार्ड बिल भर देंगे. इतना ही नहीं, बदले में कुछ कमीशन देने का लालच भी देते हैं. आर्थिक परेशानी में फंसे कई लोग इस ऑफर को सच मान लेते हैं.
फिर ऐसे फंसाते हैं अपने जाल मेंऑफर देने के बाद ठग आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़े बैंक खाते की जानकारी या उस खाते तक पहुंच मांगते हैं. कई लोग बिना सोचे-समझे यह जानकारी शेयर कर देते हैं.
इसके बाद ठग किसी और व्यक्ति से ठगा गया पैसा आपके बैंक खाते में भेजते हैं. उसी रकम से वे आपके क्रेडिट कार्ड का बिल भर देते हैं और बची हुई रकम वे आपसे नकद वापस मांगते हैं. इसके बदले में वे आपको थोड़ा-सा कमीशन भी दे देते हैं.
आपको कैसे होता है नुकसान?अब, सुनने में आपको लग सकता है कि इस पूरे तरीके से केवल आपका फायदा ही होगा. जैसे- आपका बिल भर दिया जाएगा और उल्टा आपको ऊपर से कमीशन भी मिलेगा. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब पुलिस ठगी के पैसों की जांच करती है.
पुलिस जांच में पैसों का रिकॉर्ड सीधे आपके बैंक खाते तक पहुंचता है. ऐसे में असली ठग तो गायब हो जाते हैं, लेकिन जांच एजेंसियों के सामने आपको जवाब देना पड़ सकता है. यानी आप बिना किसी गलत इरादे के भी पुलिस जांच के दायरे में आ सकते हैं.
ऐसे में कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कमीशन या मुफ्त में क्रेडिट कार्ड का बिल भरने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें. अपने क्रेडिट कार्ड या उससे जुड़े बैंक खाते का इस्तेमाल किसी दूसरे के लेनदेन के लिए बिल्कुल न होने दें. बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अकाउंट का एक्सेस किसी के साथ भी शेयर करने से बचें.
यहां करें शिकायतCredit Card Use करते हैं? सावधान रहें!
— Department of Information Technology, Bihar (@DitBihar) June 28, 2026
Scammers बड़े outstanding amount वाले credit cards को target करके commission और easy money का लालच देते हैं। अपने credit card का इस्तेमाल किसी और के financial transactions के लिए कभी न करें।#CyberSecurity #CyberAwareness #CreditCardSafety… pic.twitter.com/9mjoVNkDqb
अगर आपको ऐसा कोई ऑफर मिले या आप गलती से किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएं, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. ध्यान रखें कि थोड़ी-सी सावधानी आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी परेशानी से भी बचा सकती है.
यह भी पढ़ें- WhatsApp Web यूज करते हैं? एक छोटी सी गलती से हैक हो सकता है आपका फोन और लैपटॉप, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं