विज्ञापन

मानसून में सफर करना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे ने शुरू कीं 12 नई AC लोकल, जानें टाइमिंग समेत पूरी डिटेल

मानसून में लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए सेंट्रल रेलवे ने 12 नई एसी लोकल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. इसके बाद सेंट्रल रेलवे में एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है.

मानसून में सफर करना होगा आसान, सेंट्रल रेलवे ने शुरू कीं 12 नई AC लोकल, जानें टाइमिंग समेत पूरी डिटेल
29 जून से शुरू हुई 12 नई AC लोकल
Photo Credit: NDTV

अगर आप मुंबई में लोकल ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. मानसून के दौरान यात्रियों को थोड़ी सुविधा देने के लिए सेंट्रल रेलवे ने आज यानी 29 जून से मेन लाइन पर चलने वाली 12 नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को एसी लोकल में बदल दिया है. इसके बाद सेंट्रल रेलवे में एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है, जिसमें से 92 ट्रेनें मेन लाइन पर और 28 हार्बर लाइन पर चलेंगी. ये नई एसी सर्विस पुरानी नॉन-एसी ट्रेनों की जगह शुरू की गई हैं, इसलिए कुल 1,820 लोकल ट्रेनों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कब चलेंगी 12 नई AC लोकल?

12 नई एसी लोकल ट्रेनों में से 3 पीक आवर यानी भीड़ वाले समय की ट्रेनें हैं, जैसे सुबह 6:46 बजे टिटवाला-सीएसएमटी लोकल, सुबह 9:16 बजे घाटकोपर-सीएसएमटी लोकल और शाम 7:18 बजे सीएसएमटी-कल्याण लोकल शामिल हैं. बाकी 9 एसी लोकल ट्रेनों को देर सुबह, दोपहर, शाम और रात के समय में चलाया जाएगा, ताकि भीड़ के अलावा बाकी समय में भी यात्रियों को एसी में सफर करने की सुविधा मिल सके. इसके अलावा कुछ नई एसी ट्रेनें कुर्ला-सीएसएमटी, ठाणे-सीएसएमटी और कल्याण-कुर्ला रूट पर भी चलेंगी.

सोमवार से शनिवार तक चलेंगी ये ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक ये नई एसी लोकल ट्रेनें सोमवार से शनिवार तक चलेंगी. हालांकि, रविवार और तय छुट्टियों के दिन इन्हीं ट्रेनों में फिर से नॉन-एसी कोच लगाए जाएंगे. गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी 2026 को हार्बर लाइन पर एसी लोकल सेवाएं शुरू की गई थीं, जिन्हें 1 मई से 14 और नई सेवाएं जोड़कर और बढ़ा दिया गया था.

तेजी से चल रहा टिकट चेकिंग अभियान

सेंट्रल रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, मई में सेवाओं के विस्तार के बाद हार्बर लाइन की एसी लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में 64.97% की बढ़ोतरी हुई. यह संख्या 2.34 लाख से बढ़कर 3.86 लाख हो गई. इसी दौरान कमाई में भी 66.43% का इजाफा हुआ, जो 1.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.96 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, मुंबई डिवीजन में सेंट्रल रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है, ताकि बिना टिकट यात्रा को रोका जा सके और सही टिकट वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: वोटर ID बनवाना हुआ आसान, स्मार्ट EPIC कार्ड की शुरुआत, अब सिर्फ 15 दिन में घर बैठे होगी डिलीवरी

यह भी पढ़ें: छोटे क्लीनिकों के लिए eSushrut Clinic लॉन्च, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगी डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट की सुविधा, जानिए डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com