विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कहां-कहां मिली जाम से मुक्ति और किन रास्तों पर बढ़ गया जाम? जानिए पूरी डिटेल

दिल्ली में 62 चिन्हित ट्रैफिक हॉटस्पॉट में से 34 जगहों पर काम शुरू किया गया था जिससे सभी 34 जगहों पर ट्रैफिक जाम में महीने-दर-महीने कमी आई है. इसके अलावा बाकी 28 जगहों पर अभी काम किया जाएगा.

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कहां-कहां मिली जाम से मुक्ति और किन रास्तों पर बढ़ गया जाम? जानिए पूरी डिटेल
दिल्ली ट्रैफिक अपडेट
Photo Credit: NDTV

दिल्ली के उपराज्यपाल एस.के. सक्सेना ने आज राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सुधार के लिए किए जा रहे कामों की प्रगति की समीक्षा की. इस बैठक में पुलिस आयुक्त, स्पेशल सीपी (ट्रैफिक), जॉइंट सीपी (ट्रैफिक) और डीसीपी (ट्रैफिक) शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की बढ़ी मौजूदगी, फुट पेट्रोलिंग, इंजीनियरिंग सुधार और नई तकनीक के इस्तेमाल से ट्रैफिक की स्थिति में सुधार हुआ है. 

घटी जाम की लंबाई

जानकारी दी गई कि गूगल मैप के आधार पर हर 15 मिनट में मापी जाने वाली ट्रैफिक जाम की लंबाई जनवरी से मार्च 2026 के बीच 48.25 किलोमीटर थी, जो घटकर अप्रैल से 25 जून 2026 के बीच 32.43 किलोमीटर रह गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

34 जगहों पर कम हुआ ट्रैफिक

एलजी एस.के. सक्सेना ने नागरिकों के लिए शुरू किए गए 'प्रोजेक्ट संगम' की समीक्षा की, तो उन्हें बताया गया कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान राजधानी में ट्रैफिक स्थिति में कई जगह सुधार हुआ है. 62 चिन्हित ट्रैफिक हॉटस्पॉट में से 34 जगहों पर काम शुरू किया गया था, जिनमें से सभी 34 स्थानों पर ट्रैफिक जाम में महीने-दर-महीने कमी आई है, जबकि बाकी 28 जगहों पर आगे काम किया जाएगा.

कहां जाम से मुक्ति और कहां बढ़ा जाम?

पुश्ता रोड (कैलाश नगर) पर ट्रैफिक जाम में 82.59% की बड़ी कमी दर्ज की गई, वहीं खजूरी चौक पर 74.29% और तीन मूर्ति राउंडअबाउट पर 66.01% तक सुधार देखा गया. हालांकि, सड़क निर्माण जैसी वजहों से कुछ जगहों पर ट्रैफिक बढ़ गया. इनमें नारायणा फ्लाईओवर पर 1.28%, साउथ एक्स पार्ट-1 पर 7.55%, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पर 14.93% और भावभूति मार्ग पर 349.87% तक ट्रैफिक बढ़ गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन जगहों पर लगता है जाम

इसके अलावा, द्वारका मोड़, सराय काले खां, मुखरबा चौक और डाबरी गोल चक्कर जैसे इलाकों में लगातार ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है, जहां तुरंत सुधार की जरूरत बताई गई. ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए DMRC, PWD, NHAI, DTC, NDMC और MCD जैसी एजेंसियों के साथ नियमित बैठकें और संयुक्त सर्वे किए जा रहे हैं, ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके और ट्रैफिक को सही तरीके से चलाया जा सके

LG खुद करेंगे दौरा

एलजी ने बताया कि वे खुद इन जगहों का दौरा करेंगे और अब तक हुए सुधारों को देखेंगे. उन्होंने दोहराया कि ट्रैफिक जाम से न सिर्फ लोगों का समय और ईंधन बर्बाद होता है, बल्कि इससे राजधानी में प्रदूषण भी काफी बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: 150 गाड़ियों की पार्किंग, फुटबॉल ग्राउंड, टेनिस कोर्ट... नोएडा में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जानिए पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम को मिलेगी जाम से मुक्ति, आपस में जुड़ेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जानिए क्या है पूरा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Update, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com