विज्ञापन

LPG की नियमित सप्लाई और डिस्पैच के लिए हरियाणा में बनाए गए कंट्रोल रूम, सहायता के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

हरियाणा सरकार ने बताया है कि प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

LPG की नियमित सप्लाई और डिस्पैच के लिए हरियाणा में बनाए गए कंट्रोल रूम, सहायता के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों में गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं, वहीं कुछ राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण रेस्टोरेंट और ढाबों को बंद करना पड़ा है. इसी बीच हरियाणा सरकार ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. सरकार जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है. लोगों से आग्रह किया गया है कि घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से सिलेंडर की बुकिंग न करें. किसी भी तरह की मदद के लिए अपने संबंधित जिले के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: 5kg LPG Cylinder: ग्राहक कैसे ले सकते हैं Indane, HP और Bharat Gas का छोटू सिलेंडर? यहां जान लें आसान तरीका

जानकारी के लिए आधिकारिक सोर्स पर ही विश्वास करें

हरियाणा सरकार ने बताया है कि प्रदेश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से सिलेंडर की बुकिंग न करें. लोगों से अनुरोध है कि सही और भरोसेमंद जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर ही विश्वास करें. इसके अलावा नियमित और निर्बाधित एलपीजी की सप्लाई और डिस्पैच से जुड़ी सहायता के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. आप नीचे जिले का नाम और कंट्रोल रूम नंबर देख सकते हैं...

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikimedia Commons

1. अम्बाला: 0171-2982868
2. भिवानी: 01664-242125
3. फरीदाबाद: 0129-2288245
4. फतेहाबाद: 01667-230773
5. गुरुग्राम: 0124-2868930
6. होसी: 01663-254074
7. हिसार: 01662-233944
8. जीन्द: 01681-245375
9. झज्जर: 01251-254270
10. करनाल: 0184-2285963
11. कैथल: 01746-224243
12. कुरुक्षेत्र: 01744-294418
13. मेवात: 01267-274615
14. नारनौल: 01282-251249
15. पानीपत: 0180-2653850
16. पंचकूला: 0172-2929353
17. रेवाड़ी: 01274-225214
18. रोहतक: 01262-269895
19. सिरसा: 01666-248422
20. सोनीपत: 0130-2242428
21. यमुनानगर: 01732-237800
22. पलवल: 01275-248911
23. चरखी दादरी: 01250-295501

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com