विज्ञापन

सेना से रिटायर हुए अधिकारियों के लिए मौका, अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने का अवसर, जानें कैसे करें आवेदन

रिटायरमेंट के बाद अगर आप एक सम्मानजनक और जिम्मेदारी भरे काम की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को अजमेर में IGL के CNG स्टेशन का संचालन करने का अवसर दिया जा रहा है. इच्छुक पूर्व सैनिक 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सेना से रिटायर हुए अधिकारियों के लिए मौका, अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने का अवसर, जानें कैसे करें आवेदन
पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का मौका, अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने के लिए ऐसे करें आवेदन
(P.C- @dgrIndia/X)

देश की सेवा करने के बाद अब पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है. अगर आप भारतीय सेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं और सम्मानजनक जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. Directorate General of Resettlement (DGR) ने रिटायर्ड रक्षा अधिकारियों के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के CNG स्टेशन के संचालन का मौका दिया है. डीजीआर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस अवसर की जानकारी दी है. 

क्या है यह अवसर?

अजमेर में स्थित IGL के CNG स्टेशन का संचालन रिटायर्ड रक्षा अधिकारियों को सौंपा जाएगा. यह एक कॉन्ट्रैक्ट आधारित मैनेजमेंट जिम्मेदारी होगी. इसमें उम्मीदवार को साफ ऊर्जा (क्लीन एनर्जी) क्षेत्र में काम करने और एक बड़े संगठन के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस अवसर के लिए केवल रिटायर्ड रक्षा अधिकारी ही आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. जैसे- 

  • आवेदक भारतीय सशस्त्र बलों के रिटायर्ड अधिकारी होने चाहिए.
  • उनकी रैंक मेजर से लेकर ब्रिगेडियर या समकक्ष होनी चाहिए.
  • उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • आवेदक ने पहले DGR, KSB या ECHS जैसी DESW से जुड़ी संस्थाओं की इसी तरह की किसी योजना का लाभ नहीं लिया हो.
  • उम्मीदवार का DGR में पंजीकरण होना जरूरी है.

इसके अलावा कंपनी की तय अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज ईमेल करने होगें. जैसे- 

  • एक्स-सर्विसमैन पहचान पत्र
  • PPO (पेंशन भुगतान आदेश)
  • रिलीज ऑर्डर

इन दस्तावेजों को (secocodgr@desw.gov.in) ईमेल आईडी पर भेजना होगा.

अधिक जानकारी और नियम-शर्तें जानने के लिए उम्मीदवार DGR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ई-बसों के नए रूट जारी, कुछ स्टॉपेज हटे और कई नए जुड़े, देखें पूरी लिस्ट

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CNG, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com