देश के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric car market) का भविष्य अब सभी को दिखने लगा है. सरकार भी चाहती है कि अर्थव्यवस्था के लिहाज से देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का परिचालन बढ़े ताकि पर्यावरण और देश में विदेशी मुद्रा का उपयोग तेल के आयात से ज्यादा अन्य जरूरी संसाधनों का प्रबंधन करने में किया जा सके. ऐसे में देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माता और विदेशी कंपनियों को इशारा साफ मिल रहा है. ऑटो मार्केट में नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को उतारा जा रहा है और यह व्यवस्था की जा रही है कि दामों को नियंत्रण में रखा जाए ताकि उसके ग्राहक दिन-ब-दिन बढ़ते रहें.
इसी क्रम में इलेक्ट्रिक कार बाजार में सिट्रॉन (Citroen) ने अपनी नई eC3 कार उतारी है. कंपनी ने इसकी बुकिंग आरंभ कर दी है. यह गाड़ी इलेक्ट्रिक हैचबैक है. कंपनी के अनुसार इस eC3 को दो वेरिएंट लाइव और फील (Live and Feel) बाजार में उतारे गए हैं. कंपनी का कहना है कि इन कारों को महज 25,000 रुपये देक बुक किया जा सकता है. कंपनी का यह भी कहना है कि यह कार फरवरी 2023 यानी अगले महीने से उपलब्ध होगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभी तक की जानकारी के अनुसार Citroen eC3 की कीमत कंपनी ने 9 लाख से आरंभ की है और इसकी ऊपरी कीमत यानी हाईएंड कीमत करीब 13 लाख रहने की संभावना है. कंपनी ने फिलहाल यह प्रयास किया है कि कीमत को बाजार और इलेक्ट्रिक गांड़ियों के बाजार में जरूरत के हिसाब से रखा गया है. बता दें कि हाल ही टाटा ने भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दामों में कमी की घोषणा की थी.
कंपनी का दावा है कि सिट्रॉन ईसी 3 (Citroen eC3) में 29.2 केडब्ल्यूएच (kWh Kilowatt hours) बैटरी पैक वर्जन होगा. यह 57PS की पावर देगा और 143Nm (Nanometer) का टार्क जनरेट करेगा. सिट्रॉन Citroen कंपनी के मुताबिक ये eC3 केवल 6.8 सेकेंड में 0-60kmph (केएमपीएच) की स्पीड ग्रहण करती है. जहां तक चार्जिंग की बात है तो सिट्रॉन की eC3 को 3.3kW AC होम चार्जिंग की मदद से 10.5 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है. वहीं DC फास्ट चार्जर की मदद से यह केवल 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी.
इससे साफ है कि Citroen eC3 घर के चार्जिंग प्वाइंट और डीसी चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. जहां तक हाईस्पीड की बात है तो यह कार 107 KMPH की रफ्तार तक दौड़ सकती है.
कंपनी का दावा है Citroen eC3 कार एक बार चार्ज होकर 320 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. कार के भीतर के फीचर्स की बात की जाए तो Citroen eC3 में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसकी ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग व्हील को आवश्यकता अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है. कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और तीन USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं