- रेलवे ने दीवाली और छठ पूजा के दौरान मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू किए हैं.
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, एलटीटी, ठाणे और कल्याण स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी.
- सिर्फ ट्रेन टिकट धारक यात्रियों को ही इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
Chhath Puja Special Train Crowd Control: दीवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेंट्र्ल रेलवे (Central Railway) ने मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर सख्त कदम नियम लागू कर दिए हैं. इसके तहत 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), ठाणे और कल्याण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.
दरअसल, त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशनों पर गैरजरूरी भीड़भाड़ को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. खासतौर पर मुंबई और आसपास के व्यस्त स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक मुंबई के पांच बहुत ज्यादा बीजी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे. इस दौरान सिर्फ ट्रेन टिकट धारक यात्रियों को ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत होगी.
इन 5 स्टेशनों पर बंद रहेगी प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
- दादर स्टेशन
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस
- ठाणे स्टेशन
- कल्याण स्टेशन
किन यात्रियों और परिजनों को मिलेगी विशेष छूट
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों के तहत कड़ाई भले ही की जा रही हो, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों वाले यात्रियों की मदद के लिए आने वाले लोगों को इस नियम से छूट दी गई है.
- वरिष्ठ नागरिकों को छोड़ने या रिसीव करने आने वाले परिजन.
- बीमार यात्रियों की सहायता के लिए प्लेटफॉर्म पर आने वाले सहायक.
- छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले व्यक्ति.
- महिला यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों को भी इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.
यह भी पढ़ें- रेलवे ने दी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर की सौगात, जानें रूट, समय, स्टॉपेज और किराए की पूरी जानकारी
प्रतिबंध लगाने की ये बताई वजह
दीपावली और छठ पूजा के बाद उत्तर भारत, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली गाड़ियों में भारी भीड़ उमड़ती है. प्लेटफॉर्म पर केवल यात्रा करने वाले यात्री ही मौजूद रहें और अनावश्यक भीड़ से किसी प्रकार की भगदड़ या असुविधा न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए तय समय पर ही स्टेशन पहुंचें और नियमों का पालन करें.
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी जनरल स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं