विज्ञापन

ओणम पर चेन्नई और कोल्लम के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें, पूरा शेड्यूल और रूट

ओणम त्योहार के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने चेन्नई और कोल्लम के बीच स्पेशल वीकली एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. अगस्त और सितंबर 2026 में चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल, रूट, कोच और स्टॉपेज की लिस्ट यहां देखें.

ओणम पर चेन्नई और कोल्लम के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें, पूरा शेड्यूल और रूट
ओणम पर दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने चेन्नई और कोल्लम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.
NDTV

Chennai-Kollam Special Trains on Onam 2026: ओणम (Onam) त्योहार के दौरान अपने घर जाने वाले और दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, त्योहार के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने चेन्नई और कोल्लम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

ये स्पेशल ट्रेनें अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान दोनों दिशाओं में कुल चार-चार फेरे लगाएंगी. इस फैसले से उन हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो ओणम के जश्न में शामिल होने के लिए अपने होम टाउन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. आइए, जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट और स्टॉपेज की डिटेल्स.

चेन्नई-कोल्लम-चेन्नई स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल (Train Schedule)

ओणम स्पेशल ट्रेनों के संबंध में दक्षिण रेलवे की दी गई जानकारी के मुताबिक, चेन्नई-कोल्लम और कोल्लम-चेन्नई वीकली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन दोनों दिशाओं में की जाएगी. इस दोनों ट्रोनें की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें.  

  1. चेन्नई से कोल्लम (ट्रेन संख्या 06119): यह ट्रेन 12 अगस्त, 19 अगस्त, 26 अगस्त और 2 सितंबर 2026 को संचालित होगी. यह हर बुधवार को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (MGR Chennai Central) से दोपहर 3:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे कोल्लम जंक्शन पहुंचेगी.
  2. कोल्लम से चेन्नई (ट्रेन संख्या 06120): वापसी दिशा में, यह वीकली स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त और 3 सितंबर 2026 को चलेगी. यह हर गुरुवार को कोल्लम जंक्शन से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 3:30 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी.

 इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यात्रियों की सहूलियत के लिए यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा करते समय तमिलनाडु और केरल के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज की लिस्ट नीचे दी गई है.

  •  अराकोणम (Arakkonam)
  •  काटपाडी (Katpadi)
  •  जोलारपेट्टई (Jolarpettai)
  •  सलेम (Salem)
  •  इरोड (Erode)
  •  तिरुप्पुर (Tiruppur)
  •  पोदानूर (Podanur)
  •  पालक्काड (Palakkad)
  •  त्रिशूर (Thrissur)
  •  अलुवा (Aluva)
  •  एर्नाकुलम टाउन (Ernakulam Town)
  •  कोट्टायम (Kottayam)
  •  चंगानस्सरी (Changanassery)
  •  तिरुवल्ला (Tiruvalla)
  •  चेंगन्नूर (Chengannur)
  •  मावेलिक्कारा (Mavelikkara)
  •  कायमकुलम (Kayamkulam)

यह भी पढ़ें- शादी या ग्रुप टूर के लिए बुक करें पूरी ट्रेन या कोच: जानें- रेलवे के नियम, खर्च और बुकिंग का आसान तरीका

16 एसी इकोनॉमी कोच किए गए हैं शामिल

कोच कंपोजिशन (Coach Composition) की बात करें तो दक्षिण रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक और प्रीमियम सफर का अनुभव देने के लिए सोलह (16) 3टियर एसी इकोनॉमी कोच (3Tier AC Economy Coaches) लगाए जाएंगे. यानी इन आधुनिक इकोनॉमी कोचों की मदद से न केवल यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि वे बजट फ्रेंडली किराए में एसी सफर का आनंद भी ले सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- IRCTC New Website: अब एक क्लिक में चेक करें स्लीपर से 1AC तक की खाली सीटें, ट्रेन टिकट बुकिंग होगा सुपरफास्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Train, Special Train Fare, Special Train For Festival, Onam, Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com