रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D Level-1 CBT Exam 2026 आयोजित किया जा रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 के विभिन्न पदों हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फेज-। का विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है. जो 25 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों पर होने वाली है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
रेलवे ने परीक्षा की तारीख के अनुसार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के बीच 01 जोड़ी परीक्षा स्पेशल गाड़ी सं. 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है.
रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और रूट
गाड़ी सं. 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 04, 05, 06, 09 से 14 एवं 17 से 21 अगस्त को रांची से 19.00 बजे प्रस्थान कर 20.40 बजे बरकाकाना, 21.52 बजे हजारीबाग टाउन, अगले दिन 00.10 बजे कोडरमा, 02.36 बजे तिलैया, 02.58 बजे नवादा, 03.16 बजे वारिसलीगंज, 03.38 बजे शेखपुरा, 04.10 बजे लक्खीसराय, 04.45 बजे किउल, 05.15 बजे अभयपुर, 05.50 बजे जमालपुर, 06.35 बजे सुलतानगंज वं 07.30 बजे भागलपुर रुकते हुए 08.00 बजे सबौर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी सं. 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 05 से 07, 10 से 15 एवं 18 से 22 अगस्त को सबौर से 09.50 बजे प्रस्थान कर 10.00 बजे भागलपुर, 10.40 बजे सुलतानगंज, 11.30 बजे जमालपुर, 12.00 बजे अभयपुर, 13.00 बजे किउल, 13.12 बजे लक्खीसराय, 13.45 बजे शेखपुरा, 14.05 बजे वारिसलीगंज, 14.26 बजे नवादा, 14.50 बजे तिलैया, 17.00 बजे कोडरमा, 18.58 बजे हजारीबाग टाउन एवं 20.30 बजे बरकाकाना रुकते हुए 22.45 बजे रांची पहुंचेगी.
रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 कोच, साधारण श्रेणी के 02 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं.
यह भी पढ़ेंः 'बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल' सुप्रीम कोर्ट ने IRDAI को क्या-क्या दिए आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं