Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: देश के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एक शानदार मौका आया है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अगर आपका बच्चा किसी खास काम में आगे है या आपने किसी बच्चे को बेहतरीन काम करते देखा है, तो उसके लिए ये एक बड़ा मौका है. आइए जानते हैं इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, किन-किन क्षेत्रों में पुरस्कार मिलेगा और आवेदन कैसे करें-
क्या होता है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार?
यह एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, जो उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने छोटी उम्र में ही कुछ खास और अलग करके दिखाया हो. इससे बच्चों को पहचान मिलती है और आगे बढ़ने का हौसला भी मिलता है.
कौन कर सकता है आवेदन?इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आसान शर्तें हैं-
- बच्चे की उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल तक होनी चाहिए (31 जुलाई 2026 तक)
- बच्चा भारत का नागरिक हो
- और भारत में ही रह रहा हो.
बच्चे इन कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं-
- बहादुरी
- खेल
- समाज सेवा
- विज्ञान और तकनीक
- पर्यावरण
- कला और संस्कृति
आवेदन करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको National Awards Portal पर जाना होगा. बच्चा खुद भी आवेदन कर सकता है (Self-nomination) या कोई और व्यक्ति भी बच्चे का नाम भेज सकता है. बस फॉर्म में सही जानकारी और जरूरी दस्तावेज भरना जरूरी है.
आखिरी तारीख क्या है?आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा, साथ ही सभी जानकारी सही भरना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Opening: Google Maps पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं