विज्ञापन

गत्ते के बॉक्स की मार्केट में हाई डिमांड, कम पैसों में ऐसे शुरू करें बिजनेस, जानिए लाइसेंस से NOC तक सब कैसे मिलेगा

Cardboard Boxes Business Idea: गत्ते के बॉक्स का बिजनेस ई-कॉमर्स और पैकेजिंग इंडस्ट्री में 365 दिन मांग में रहने वाला एक सदाबहार और हाई मुनाफे वाला व्यवसाय है.

गत्ते के बॉक्स की मार्केट में हाई डिमांड, कम पैसों में ऐसे शुरू करें बिजनेस, जानिए लाइसेंस से NOC तक सब कैसे मिलेगा
गत्ते के बॉक्स का बिजनेस
Freepik

Cardboard Boxes Business Idea: गत्ते के बॉक्स का बिजनेस आज के समय में काफी मुनाफे वाला है, क्योंकि ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी के बढ़ने से इसकी डिमांड हर वक्त बनी रहती है. आज के समय में कोई भी सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है, तो उस सामान को पैक करने के लिए गत्ते के बॉक्स का इस्तेमाल ही होता है. हम अक्सर गत्ते के बॉक्स को सामान निकालकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन यही गत्ते के बॉक्स बहुत ही काम के होते हैं. यही कारण है कि आज के समय में गत्ते के बॉक्स की हाई डिमांड रहती है. ऐसे आप अपना खुद का बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं गत्ते के बॉक्स बनाने का बिजनेस कैसे शुरू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- पुराने जूते-चप्पल से कमाएं हजारों रुपये, कबाड़ में न फेंके, इन पोर्टल पर बेचें पुराने जूते-चप्पल

गत्ते के बॉक्स का बिजनेस ई-कॉमर्स और पैकेजिंग इंडस्ट्री में 365 दिन मांग में रहने वाला एक सदाबहार और हाई मुनाफे वाला व्यवसाय है. इसे आप छोटे स्तर पर क्राफ्ट पेपर, गोंद, सिलाई तार और 3-4 मशीनों (कोरोगेशन, कटर, चिपका) के साथ शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको लगभग 5,000 वर्ग फुट जगह, मशीन व कच्चा माल और नगर निगम, जीएसटी (GST), उद्योग आधार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) की आवश्यकता होगी.

गत्ते के बॉक्स का बिजनेस कैसे शुरू करें

मार्केट रिसर्च- अपने स्थानीय क्षेत्र में यह पता करें कि किस तरह के बॉक्स (फार्मा, मिठाई, ई-कॉमर्स, फल) की मांग सबसे अधिक है.

जगह और स्थान- मशीनरी लगाने और तैयार माल रखने के लिए लगभग 5,000 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी, जो शहर के बाहरी इलाके में हो तो बेहतर है.

मशीनरी- सिंगल फेस पेपर कॉरुगेशन मशीन, रील स्टैंड, बोर्ड कटर, शीट पेस्टिंग और स्लॉटिंग मशीन

कच्चा माल- क्राफ्ट पेपर, गोंद और सिलाई का तार

लाइसेंस और NOC की डिटेल
  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन- प्रोप्राइटरशिप या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में.
  • GST नंबर- जीएसटी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.
  • MSME/Udyam Registration- उद्योग आधार पंजीकरण.
  • NOC (Pollution Board)- प्रदूषण विभाग से एनओसी लेना आवश्यक है, क्योंकि यह पेपर से संबंधित काम है.
  • Factory License- लोकल अथॉरिटी या नगर निगम से.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com