Unique No Parking Board: आईटी कैपिटल बेंगलुरु (Bengaluru) में पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है. जिससे लोग सड़क पर ही गाड़ियों को पार्क कर देते हैं. कई जगह तो लोग नो पार्किंग में ही अपनी कारें खड़ी कर देते हैं. जिसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है. इसी परेशानी से बचने के लिए एक व्यक्ति ने नो पार्किंग (No Parking) का ऐसा यूनिक साइन बोर्ड लगाया है कि, लोग नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करना छोड़ देंगे. बेंगलुरु में नो पार्किंग का ये साइन बोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग ही तरीके से वहां गाड़ी पार्क न करने की बात लिखी गई है.
नो पार्किंग का मजेदार साइन बोर्ड
नो पार्किंग साइन बोर्ड की यह फोटो सोशल मीडिया X पर @KrishnaCKPS नाम के यूजर ने शेयर की है, उसने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘यहां पार्किंग करना मना है. यह @peakbengaluru है". वायरल फोटो में लिखा है, ‘'यहां पार्किंग न करें. पुरखों का श्राप लगेगा. आपके जूतों के फीते खुल जाएंगे. खतरनाक गिलहरियां आप पर हमला करेंगी. आपके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे. आपके फ्रिज का खाना खराब हो जाएगा. आपकी गाड़ी खराब हो जाएगी, गाड़ी के टायरों की हवा निकल जाएगी और बहुत सारे मच्छर काटेंगे. पार्टियों में कभी भी कोई आपसे बात नहीं करेगा और आपका हर कोई मजाक उड़ाएगा. पार्किंग करने से पहले सतर्क हो जाओ दोस्त'. Bengaluru Parking Problem अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पोस्ट के बाद स्पष्ट हो गया है कि, बेंगलुरु के लोग कितने क्रिएटिव हैं और पार्किंग को लेकर जागरूक भी है. यह एक यूनिक वार्निंग है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Parking Prohibited
— KP (@KrishnaCKPS) January 29, 2024
This is @peakbengaluru
Parking ????️ ಮಾಡೋರಿಗೆ ಈ ತರಹ ಶಾಪನಾ ???? pic.twitter.com/1PXkkasp6g
'स्मार्टफोन जॉम्बीज से सावधान' की पोस्ट वायरल हुई थी
बेंगलुरु में सोशल अवेयरनेस से जुड़े कई इनिशिएटिव होते हैं. इससे पहले वहां 'स्मार्टफोन जॉम्बीज से सावधान' से जुड़ा एक मूवमेंट शुरू हुआ था. इसमें लोगों को एक नए तरह के खतरे के बारे में वार्निंग दी गई थी. जहां सड़क पर साइन बोर्ड में डिजिटल डिस्ट्रेक्शन को एक महामारी बताया था. जिसमें मोबाइल के लिमिटेड इस्तेमाल की बात कही थी. ‘स्मार्टफोन जॉम्बी' या ‘स्मॉम्बी' शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो पूरा समय अपने मोबाइल पर बिताते है, जिससे वो खुद ही नहीं दूसरों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं