Electric Car Charging Stations: आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का चलन तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोग EV खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन EV लेने से पहले अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या इसके लिए वे अपनी हाउसिंग सोसाइटी की पार्किंग में चार्जर लगवा सकते हैं? अगर आप भी इसी सवाल से परेशान हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.
क्या है आपका अधिकार?
सरकार के नियमों के अनुसार, अगर आपके पास अपनी तय (Allocated) पार्किंग है, तो आप वहां EV चार्जर लगवा सकते हैं. Ministry of Power के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सोसाइटी आपको सीधे तौर पर मना नहीं कर सकती है. आप अपने घर के मीटर से या नया अलग मीटर लगवाकर चार्जिंग कर सकते हैं. बस इसके लिए सही प्रोसेस अपनाना जरूरी है.
सोसाइटी क्यों कर सकती है मना?दरअसल, बिल्डिंग का बिजली लोड सीमित होता है. इसके अलावा बेसमेंट में चार्जिंग से आग का खतरा हो सकता है, पुरानी वायरिंग पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इन कारणों के चलते सोसाइटी पार्किंग में EV चार्जर को लेकर आपत्ति जता सकती है.
तो क्या करें?अगर आप चार्जर लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है. जैसे-
लिखित आवेदन देंसबसे पहले अपनी सोसाइटी मैनेजमेंट को एक लिखित आवेदन दें. कुछ राज्यों में नियम है कि 7 दिन के अंदर NOC देना होता है.
अलग बिजली कनेक्शन लेंEV के लिए अलग मीटर लगवाने से सोसाइटी के लोड पर असर नहीं पड़ेगा, साथ ही बिलिंग भी आसान होगी.
सही इंस्टॉलेशन कराएंकेवल कंपनी-प्रमाणित चार्जर लगवाएं, अच्छी क्वालिटी की वायरिंग और MCB (सर्किट प्रोटेक्शन) का इस्तेमाल करें.
सुरक्षा मानकों का पालन करेंओवरलोडिंग से बचें, फायर सेफ्टी नियमों को फॉलो करें.
खर्च कौन देगा?आमतौर पर इंस्टॉलेशन का खर्च आपको ही उठाना होता है.
अगर सोसाइटी मना कर दे तो क्या करें?अगर सोसाइटी बिना ठोस कारण के मना करती है, तो आप अपने लोकल बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राज्य की EV पॉलिसी विभाग में शिकायत कर सकते हैं और नियमों का हवाला देकर सोसाइटी से लिखित जवाब मांग सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Water Supply: दिल्ली में आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, 5 घंटे सूखी रहेंगी टोंटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं