विज्ञापन

एक ही यात्रा में करें जगन्नाथ पुरी से अयोध्या तक के दर्शन, IRCTC लेकर आया खास धार्मिक टूर पैकेज, ऐसे करें अप्‍लाई

IRCTC श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन के जरिए पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा लेकर आया है. 12 रात और 13 दिन की इस स्पेशल टूर में यात्रियों को देश के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

एक ही यात्रा में करें जगन्नाथ पुरी से अयोध्या तक के दर्शन, IRCTC लेकर आया खास धार्मिक टूर पैकेज, ऐसे करें अप्‍लाई
12 रातें और 13 दिनों का धार्मिक टूर पैकेज.
File Photo

IRCTC Five Pilgrimage Sites Tour Package : देशभर के श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक खास धार्मिक यात्रा लेकर आया है. इस दौरान भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों को एक ही सफर में पांच प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा. इनमें जगन्नाथ पुरी, कामाख्या धाम, गया, काशी और अयोध्या शामिल हैं. पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा नाम का यह स्पेशल टूर 29 अगस्त 2026 से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगा.

12 रात और 13 दिन की होगी यात्रा

यह धार्मिक यात्रा कुल 12 रात और 13 दिनों की होगी. ट्रेन गुजरात के राजकोट से रवाना होगी और सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर जैसे स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे. IRCTC के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके साथ ही रहने-खाने और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल होंगी.

Journey through five sacred destinations—Jagannath Puri, Kamakhya, Gaya, Kashi & Ayodhya—on the Panch Mahatirth Darshan Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train.https://t.co/UlJF8jTc6V

(Package Code=WZBG74)#Bihar #Odisha #Assam #Uttarpradesh pic.twitter.com/r9OqxHZmBm

— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 18, 2026

किन-किन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन

पुरी

श्री जगन्नाथ मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर

लिंगराज मंदिर

Puri rath Yatra

Photo Credit: ANI

गुवाहाटी

मां कामाख्या मंदिर

गया और बोधगया

विष्णुपद मंदिर

मां सर्वमंगला गौरी मंदिर

महाबोधि मंदिर

विशाल बुद्ध प्रतिमा

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर

अन्नपूर्णा मंदिर

गंगा घाट

अयोध्या

राम जन्मभूमि मंदिर

हनुमानगढ़ी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

टूर पैकेज 

यात्रियों के लिए तीन पैकेज उपलब्ध हैं. इनमें शामिल हैं - 

इकोनॉमी (स्लीपर क्लास) – 24,200 रुपए प्रति व्यक्ति

स्टैंडर्ड (3AC) – 40,100 रुपए प्रति व्यक्ति

स्टैंडर्ड (2AC) – 49,500 रुपए प्रति व्यक्ति

इन पैकेजों में नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन शामिल रहेगा.

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

IRCTC ने बताया है कि सीटों का अलॉटमेंट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. लोअर बर्थ का इस्तेमाल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सोने के लिए होगा, जबकि दिन के समय अपर और लोअर बर्थ के दूसरे यात्रियों को बैठने की अनुमति होगी. ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय रेलवे की मंजूरी और रनिंग ट्रेन के अनुसार बदल सकता है.

कैसे करें बुकिंग

इच्छुक यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर पैकेज बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा जानकारी और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9321901852 और 7021090498 पर कॉल, SMS या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Abhigyan App: कहीं भी कभी भी अपराधियों को दबोच लेगी पुलिस, एक अंगूठा लगाते ही खुलेगी हिस्ट्रीशीट

यह भी पढ़ें: बिहार के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NEET अभ्यर्थियों के लिए यहां चलेंगी 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें, जान लें 21 जून का शेड्यूल

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
न्यूज एडिटर
अनु चौहान एनडीटीवी में न्‍यूज एडिटर के पद पर कार्यरत मीडिया और पत्रकारिता जगत की एक अनुभवी और सशक्त हस्ती हैं. लगभग 24 वर्षों के अपने व्यापक करियर में... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utililty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com