Call Forwarding Scam Tips and Tricks: क्या आपके फोन पर बिना आपकी जानकारी के कॉल दूसरे के फोन पर चली जाती है यानी फॉरवर्ड हो जाती है? अगर हां, तो ये Call Forwarding स्कैम हो सकता है. आजकल के डिजिटल दौर में स्कैमर्स ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है. स्कैमर्स कॉल फॉरवर्ड कर लेते हैं और यूजर की पर्सनल डिटेल उनके पास चली जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कैसे होता है और कॉल फॉरवर्ड का कैसे पता लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स हो जाएं सावधान! खोए हुए फोन के नाम पर हो सकता है स्कैम, जानें कैसे रहे सेफ
कैसे होता है स्कैम?
भारतीय साइबर क्राइम एजेंसी (I4C) के मुताबिक स्कैमर्स लोगों को USSD कोड्स, फिशिंग लिंक्स और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों को फंसाते हैं. इसके बाद यूजर के नंबर के कॉल स्कैमर्स के नंबर फॉरवर्ड कर दिए जाते हैं. इससे यूजर्स के OTP, बैंक वेरिफिकेशन और जरूरी कॉल्स ठगों के पास पहुंच जाते हैं. ऐसे में बैंक और पर्सनल डिटेल्स खतरे में पड़ जाती हैं.
सरकार ला रही नया नियम
भारतीय साइबर क्राइम एजेंसी (I4C) के मुताबिक कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम से यूजर्स को बचाने के लिए 1 जुलाई 2026 से सरकार नया नियम ला रही है. इस नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनी कॉल फॉरवर्ड होते ही यूजर को एक SMS भेजेगी. इस SMS में इस बात की जानकारी होगी की कॉल किस नंबर पर फॉरवर्ड हुई है और कॉल फॉरवर्डिंग कैसे डिएक्टिवेट की जा सकती है. ऐसे में कॉल फॉरवर्ड होते ही यूजर को तुरंत एलर्ट मिल जाएगा. साथ ही टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 1 साल तक कॉल फॉरवर्ड एक्टिवेशन और डिएक्टिवेशन का रिकॉर्ड रखना होगा.
Are your calls being forwarded to someone else's phone without your knowledge?#CyberDost #CallForwardingScam #CyberSafety #PhoneScam #CustomerCare @HMOIndia @GoI_MeitY @MyGovHindi @mygovindia @DoT_India pic.twitter.com/hVutX4mJGB
— CyberDost I4C (@Cyberdost) May 18, 2026
कैसे पता लगाएं कि कॉल फॉरवर्ड हो रही है या नहीं?
कॉल फॉरवर्डिंग का स्टेट्स चेक करना बेहद आसान है. इसके लिए आप अपने फोन से *#21# डायल करें. इससे आपको मिनटों में स्टेट्स पता लग जाएगा. साथ ही अगर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव दिखती है तो उसे तुरंत डिएक्टिवेट कर दें.
कॉल फॉरवर्डिंग कैसे डिएक्टिवेट करें?
कॉल फॉरवर्डिंग को डिएक्टिवेट करने के लिए आपको अपने फोन से ##002# डायल करना होगा. इससे सभी तरह की कॉल फॉरवर्डिंग रिमूव हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करना होगा आसान, शुरू होने जा रहा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं