विज्ञापन

बैंक से पैसे ट्रांसफर से लेकर Card और UPI Payment तक कहां कब और कितना लगता है चार्ज, जानें पूरी रेट लिस्ट

पेमेंट करने के अलग-अलग ऑप्शन पर बैंक चार्ज भी लेती है. हालांकि सभी पेमेंट पर बैंक चार्ज नहीं लगाती है, लेकिन कुछ पेमेंट के विकल्प पर शर्तों के साथ चार्ज लिया जाता है.

बैंक से पैसे ट्रांसफर से लेकर Card और UPI Payment तक कहां कब और कितना लगता है चार्ज, जानें पूरी रेट लिस्ट
किस पेमेंट पर लगता है कितना चार्ज
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मौजूदा समय में पैसे ट्रांसफर करने या बाजार में पेमेंट करने के कई विकल्प है. कोई Debit Card से पेमेंट करता है तो कोई UPI का इस्तेमाल करता है. बड़े ट्रांजैक्शन के लिए NEFT और RTGS का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुछ लोगों को नहीं पता होता है कि पेमेंट करने के अलग-अलग ऑप्शन पर बैंक चार्ज भी लेती है. सभी पेमेंट पर बैंक चार्ज नहीं लगाती है, लेकिन कुछ पेमेंट के विकल्प पर शर्तों के साथ चार्ज लिया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कौन सा पेमेंट चार्ज फ्री होता है और किस पर चार्ज लगाया जाता है.

UPI पेमेंट पर चार्ज

UPI पेमेंट पूरी तरह से फ्री होता है. हालांकि हाल ही UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकरकाफी चर्चाएं हो रही थी. लेकिन सरकार ने साफ किया कि UPI पेमेंट ग्राहकों के लिए पूरी तरह से फ्री होगा. लेकिन RBI और सरकार के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर बातचीत चल रही है. अगर यह प्रस्ताव पास हुआ तो UPI पेमेंट पर MDR लगने के बाद व्यापारियों को कुछ शुल्क देने हो सकते हैं.

RTGS पेमेंट पर कितना चार्ज

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) द्वारा बड़ी रकम ट्रांसफर किया जाता है तो यह ऑनलाइन पूरी तरह से फ्री होती है. लेकिन अगर आप बैंक ब्रांच में जाकर ऑफलाइन RTGS करवाते हैं तो चार्ज देना होता है. इसमें 2 लाख से 5 लाख रुपये तक RTGS पर करीब 24.50 से 30 रुपये और 5 लाख से अधिक पर 49.50 से 55 रुपये तक जीएसटी हो सकती है.

IMPS पेमेंट पर कितना चार्ज

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) पर भी चार्ज के लिए कुछ शर्तें होती है. इससे पैसे ट्रांसफर तुरंत होता है. IMPS पर चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बैंक का इस्तेमाल करते हैं. कुछ बैंक 25 हजार रुपये के IMPS ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लेता है. जबकि 25 हजार से 1 लाख रुपये तक 2 से 5 रुपये चार्ज और GST लिया जाता है. जबकि 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक 6 रुपये से 15 रुपये और GST लिया जाता है.

Debit Card पेमेंट पर कितना चार्ज

डेबिट कार्ड से पेमेंट पर ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना होता है. हालांकि डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर मर्चेंट फीस लिया जाता है. यानी दुकानदार को पेमेंट स्वीकार करने के लिए फीस देना होता है. यह फीस 0.4 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत तक होता है.

क्रेडिट कार्ड पर कितना चार्ज

सामान्य दुकानों या ऑनलाइन शॉपिंग पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को आमतौर पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है, यह पूरी तरह मुफ्त होता है. जबकि दुकानदारों से बैंक 1% से 3% तक मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लेते हैं, जिसे कुछ दुकानदार ग्राहकों से वसूल सकते हैं. हालांकि ग्राहक से फीस वसूलना गलत है.

RuPay क्रेडिट कार्ड पर कितना चार्ज

RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट UPI के जरिए किया जाता है. इसमें 2000 रुपये तक की लेनदेन पर ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है. लेकिन इससे अधिक के पेमेंट पर MDR लागू होता है. यहां भी पेमेंट की लागत मुख्य रूप से मर्चेंट या पेमेंट इकोसिस्टम को उठानी पड़ती है.

यह भी पढ़ेंः क्या Bank और NBFCs की ब्याज दर होगी एक जैसी? जानें RBI ने क्या उठाया बड़ा कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Online Payment Charges, NEFT Charges, IMPS Charges, Debit Card Payments, UPI Payment Changes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com