विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में फ्री इलाज मिलता है? ऐसे चेक करें अपने राज्य और जिले की लिस्ट

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. लेकिन कई बार लोगों को यह नहीं पता होता कि कौन-से अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जहां जाने पर इसका फायदा मिल सकता है.

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में फ्री इलाज मिलता है? ऐसे चेक करें अपने राज्य और जिले की लिस्ट
Ayushman Bharat Yojana: कैसे चेक करें अस्पतालों की लिस्ट?

Ayushman Bharat Hospitals Check: आयुष्मान भारत योजना में लाखों लोग मुफ्त इलाज करवा रहे हैं. गरीब और मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये योजना बड़ी मदद बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. लेकिन कई बार लोगों को यह नहीं पता होता कि कौन-से अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जहां जाने पर इसका फायदा मिल सकता है. इस वजह से गलत अस्पताल चले जाते हैं, जहां उन्हें इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं. ऐसे में इलाज से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपका नजदीकी अस्पताल आयुष्मान स्कीम में है या नहीं. आइए जानते हैं इसका पता कैसे लगाया जा सकता है.

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं? बस चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

आयुष्मान पैनल अस्पताल क्या होते हैं?

सरकार ने इस योजना में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल किए हैं, जो एम्पैनल्ड हॉस्पिटल कहलाते हैं. इन अस्पतालों में जाकर आयुष्मान कार्ड दिखाने पर आपके पैकेज के अनुसार कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है. इसमें सर्जरी के अलावा एडमिट होने का खर्च, दवाइयां और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. हर राज्य और जिले की हॉस्पिटल्स की अलग-अलग लिस्ट होती है, जो समय-समय पर अपडेट भी होती रहती है. कई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और छोटे अस्पताल भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

कैसे पता करें कौन-से अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं?

ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hospitals.pmjay.gov.in पर जाएं.
  • अपना राज्य, जिला और अस्पताल टाइप चुनें.
  • आपके सामने उस इलाके में पैनल में शामिल सभी अस्पताल की लिस्ट आ जाएगी.
मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन
  • आयुष्मान भारत का मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी अस्पताल खोजा जा सकता है.
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर जाकर जानकारी ले सकते हैं.
अस्पताल पहुंचकर वेरिफिकेशन
  • अस्पताल में आयुष्मान डेस्क पर अपना कार्ड दिखाएं.
  • पैकेज और कैशलेस सुविधा को कंफर्म कर लें.
  • यह स्टेप करना जरूरी है ताकि बाद में बिल या पैसा चुकाने की परेशानी न हो.
अस्पताल का पता करना क्यों जरूरी है?

अगर आप पहले से पता नहीं करेंगे कि अस्पताल एम्पैनल्ड है, तो कैशलेस इलाज नहीं मिलेगा, खुद का पैसा खर्च करना पड़ सकता है और इलाज में देरी या परेशानी हो सकती है. इसलिए पहले से चेक करना आपके पैसे और समय दोनों की बचत करेगा और आपको परेशान भी नहीं होना पड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com