विज्ञापन

भागलपुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बिहार के साथ यूपी, राजस्थान, एमपी, गुजरात को फायदा

बिहार से एक नए रूट में अमृत भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जा रहा है. अब भागलपुर से अहमदाबाद के लिए सीधे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है.

भागलपुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बिहार के साथ यूपी, राजस्थान, एमपी, गुजरात को फायदा
Bhagalpur to Ahemdabad Amrit Bharat Express Route
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

देश में लगातार अलग-अलग स्टेशनों से अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेन शुरू की जा रही है. बीते दिन धनबाद से कोयम्बतूर अमृत भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का शेड्यूल और परिचालन की तारीख का ऐलान किया गया था. वहीं अब भागलपुर से अहमदाबाद तक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया गया है. बिहार से कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया गया है. अब इसमें बिहार से एक नए रूट में अमृत भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जा रहा है.

भागलपुर से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन किउल-मोकामा-पटना-डीडीयू-सूबेदारगंज-टुण्डला-सवाई माधोपुर-कोटा-रतलाम-छायापुरी के रास्ते अहमदाबाद पहुंचेगी.

भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से होगी शुरू

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का गाड़ी सं. 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इस अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार को तथा भागलपुर से 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा.

 इस गाड़ी में LSLRD के 02, पेण्ट्रीकार का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

गाड़ी सं. 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

गाड़ी सं. 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 21.13 बजे डीडीयू, 22.30 बजे बक्सर, 23.15 बजे आरा, 23.50 बजे दानापुर, शुक्रवार को 00.43 बजे पटना जं., 01.25 बजे बख्तियारपुर, 02.08 बजे मोकामा, 03.30 बजे किउल, 04.01 बजे अभयपुर, 04.30 बजे जमालपुर, 05.13 बजे सुलतानगंज रूकते हुए 06.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

वापसी में, गाड़ी सं. 19424 भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को 16.45 बजे प्रस्थान कर 17.03 बजे सुलतानगंज, 17.48 बजे 18.13 बजे अभयपुर, 19.15 बजे किउल, 19.56 बजे मोकामा, 20.30 बजे बख्तियारपुर, 21.58 बजे पटना जं. 22.21 बजे दानापुर, 22.53 बजे आरा, 23.41 बजे बक्सर, शनिवार को 02.53 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 05.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

यह भी पढ़ेंः धनबाद से कोयम्बतूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें ट्रेन की पूरी डेटेल और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrit Bharat Express, Amrit Bharat Express In Bihar, Amrit Bharat Express New Routes, Ahemdabad, Bhagalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com