विज्ञापन

कैप्टन स्मित 'मच्छार' के अनोखे सरनेम को गूगल पर खोज रहे भारतीय, जानें कहां से हुई इसकी उत्पत्ति?

दुबई फ्लाई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इस समय पूरी दुनिया के लिए हीरो बन गए हैं. लेकिन भारतीय लोग उनके अनोखे सरनेम को गूगल पर सर्च कर रहे हैं. आखिर मच्छार सरनेम आया कहां से और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई.

कैप्टन स्मित 'मच्छार' के अनोखे सरनेम को गूगल पर खोज रहे भारतीय, जानें कहां से हुई इसकी उत्पत्ति?
स्मित मच्छार के सरनेम को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है. लोग इस सरनेम का मतलब क्या था.

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में जब को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया, तो लहूलुहान होने के बावजूद उन्होंने 180 यात्रियों की जान बचा ली. पूरी दुनिया उनकी जांबाजी को सलाम कर रही है, लेकिन इंटरनेट पर एक अलग ही चर्चा छिड़ गई है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इस जांबाज पायलट का सरनेम 'मच्छार' (Machchhar) क्यों है, और वे किस जाति या समाज से आते हैं? 

पूरे देश के लिए यह सरनेम थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन गुजरात में यह कोई नई बात नहीं है. वहां हाथी, बाकरी (बकरी), मांकड़ी (कीड़ा) और पोपट जैसे सरनेम आम हैं. समाजशास्त्रियों का मानना है कि गुजरात में शारीरिक बनावट या आदतों पर भी सरनेम रख दिए जाते थे. जैसे लंबी नाक वाले को अक्सर 'पोपट' कह दिया जाता था.  

यह भी पढ़ें | ‘उसने कई बार हमला किया'; फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट स्मित मच्छार का वीडियो, खून से लथपथ, हिम्मत नहीं हारी

क्या है 'मच्छार' सरनेम का मतलब?

गुजराती सरनेम के इतिहास पर लिखी किताबों की मानें तो इसके तीन मुख्य कारण सामने आते हैं. गुजराती शब्द 'मत्सर' से यह बिगड़कर 'मच्छार' बना, जिसका मतलब ईर्ष्या या जलन होता है.  माना जाता है कि जो परिवार मच्छरों की बहुतायत वाले इलाके में रहते थे, उन्हें पहचान के लिए यह नाम मिला. किसी दुबले-पतले या छोटे कद के इंसान को मजाकिया लहजे में यह नाम मिला हो. 

1960 के दशक का एक किस्सा भी मशहूर है, जब पूर्व सांसद जयसुखलाल हाथी का सम्मान 'मच्छार' सरनेम वाले एक सज्जन ने किया था. उस दौर में खूब चुटकी ली गई थी कि 'क्या जमाना आ गया है, हाथी का सम्मान एक मच्छर कर रहा है! 

यह भी पढ़ें | कैसे होती है पायलटों की चेकिंग, कहां के पायलट अपने साथ ले जा सकते हैं हथियार

नागर ब्राह्मण या लोहाना?

गुजरात में 'मच्छार' सरनेम मुख्य रूप से दो समुदायों लोहाना और नागर ब्राह्मण में मिलता है.लोहाना समुदाय मूल रूप से कच्छ और पाकिस्तान के सिंध से जुड़ा कारोबारी तबका है. 19वीं सदी में ये मुंबई में व्यापार के सिलसिले में आकर बसे. कराची में आज भी एक मशहूर 'मछर कॉलोनी' है, जो मछुआरों से जुड़ी है.  नागर ब्राह्मण सौराष्ट्र का यह समुदाय कलम और कागजात का धनी रहा है. मुगलों और अंग्रेजों के दौर में इस समाज के लोग मुंशी, लेखक और शिक्षक रहे. गुजराती साहित्य और आजादी के आंदोलन में नागरों का दबदबा रहा. मध्य प्रदेश के कायस्थों की तरह यह समाज खुद को प्रशासनिक कार्यों और पढ़ाई-लिखाई से ही जोड़कर देखता आया है. यानी 180 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित की बहादुरी जितनी अनोखी है, उनके सरनेम की कहानी भी उतनी दिलचस्प है.

यह भी पढ़ें | कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार, जिन्हें ट्रंप से लेकर नेतन्याहू कर रहे सलाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Co-Pilot Extremist, Flydubai Co-Pilot Kaun Hai, Smit Macchar, Smit Machchhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com