विज्ञापन

सावधान! AI से बन रहे फर्जी Aadhaar-PAN, ऐसे करें असली-नकली की सटीक पहचान, वरना हो सकता है बड़ा धोखा

Fake Aadhaar-PAN Scam: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि AI टूल्स की मदद से Aadhaar और PAN कार्ड जैसे दिखने वाले नकली डॉक्यूमेंट बनाए जा रहे हैं. इन फर्जी कार्ड्स को देखकर कई बार असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार न बनें.

सावधान! AI से बन रहे फर्जी Aadhaar-PAN, ऐसे करें असली-नकली की सटीक पहचान, वरना हो सकता है बड़ा धोखा
क्या AI से बन सकता है PAN-Aadhaar Card?

Fake Aadhaar-PAN Alert: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से आगे बढ़ रहा है. लेकिन इसके साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ने लगे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा कि ChatGPT Image 2.0 की मदद से Aadhaar और PAN कार्ड जैसे दिखने वाले नकली डॉक्यूमेंट बनाए जा रहे हैं. इंटरनेट पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली तस्वीरों में फर्क करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार न बनें. यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली Aadhaar-PAN में फर्क पहचान सकते हैं. 

क्या AI से बन सकता है PAN-Aadhaar Card?

सबसे पहले बता दें कि AI इमेज जनरेशन टूल्स टेक्स्ट के आधार पर तस्वीरें तैयार करते हैं. यानी आप जो लिखते हैं, उसी हिसाब से एक इमेज बन जाती है. ये टूल्स देखने में असली जैसे डिजाइन बना सकते हैं, लेकिन ये किसी सरकारी डेटाबेस से जुड़े नहीं होते. इसलिए ये असली Aadhaar या PAN कार्ड नहीं बना सकते, सिर्फ उनका लुक तैयार कर सकते हैं.

क्यों बढ़ रहा है खतरा?

हालांकि, ये डॉक्यूमेंट असली नहीं होते, लेकिन दिखने में इतने मिलते-जुलते होते हैं कि कोई भी आसानी से भ्रमित हो सकता है. ठग इनका इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए कर सकते हैं, जैसे- फर्जी पहचान दिखाकर पैसे मांगना या किसी सर्विस का गलत फायदा उठाना. ऐसे में असली-नकली डॉक्यूमेंट्स की पहचान करना बेहद जरूरी है.

Aadhaar कार्ड असली है या नकली, ऐसे करें पहचान

QR कोड जरूर चेक करें 

असली Aadhaar में सुरक्षित QR कोड होता है. इसे स्कैन करने पर सही जानकारी मिलती है.

ऑनलाइन वेरिफिकेशन करें 

आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Aadhaar नंबर चेक कर सकते हैं. इससे आपको कुछ ही सेकंड में पता चल जाएगा कि आधार कार्ड असली है या कोई आपके साथ धोखा करने की कोशिश कर रहा है. 

प्रिंट और फोटो देखें 

असली कार्ड में फोटो साफ होती है और जानकारी सही फॉर्मेट में होती है.

PAN कार्ड की पहचान कैसे करें?

PAN नंबर जांचें

PAN पर 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है. आप इसे इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई कर सकते हैं.

होलोग्राम और प्रिंट

असली PAN कार्ड में साफ प्रिंट और सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं.

गलतियां देखें 

AI अक्सर स्पेलिंग मिस्टेक करता है. इस तरह की गलती या डिजाइन में कोई गड़बड़ी दिखे तो सावधान हो जाएं.

ध्यान रखें AI एक पावरफुल तकनीक है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. ऐसे में किसी भी ID पर तुरंत भरोसा न करें. अगर कोई आपको Aadhaar या PAN भेजता है, तो पहले उसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें. थोड़ी सी जागरूकता और सही जानकारी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें- Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, जानें-यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com