भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच तथाकथित 'शीश महल पार्ट-2' पर जुबानी जंग छिड़ गई है. इस विवाद में अब राघव चड्ढा भी कूद गए हैं और पुरानी पार्टी पर निशाना साधा है. 7 सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के दिल्ली चुनाव हारने का एक बड़ा कारण शीश महल था. अब एक साल भी बीता कि पार्टी शीश महल पार्ट-2 विवाद में घिर गई है.
'शीश महल' को बताया दिल्ली की हार की वजह
राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में तैयार हुए शीश महल पार्ट-2 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जब पहला वाला शीश महल बना था, उसकी वजह से आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हो गई थी. मेरा मानना है कि दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण अगर कोई था तो उसमें वह शीश महल शामिल था. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव हारे एक साल भी नहीं बीता है, और शीश महल पार्ट-2 प्रकरण सामने आ गया है.
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MP Raghav Chadha says, "Another important point is that today, Sheesh Mahal Part Two has come in Delhi. Some pictures of it have surfaced. If there was one major reason for the Aam Aadmi Party's loss in the Delhi elections, the Sheesh Mahal was one of… pic.twitter.com/jTlC9jNM8X
— ANI (@ANI) April 25, 2026
राघव चड्ढा बोले, AAP को चिंतन करना चाहिए
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव हारे एक साल भी नहीं बीता है, और शीश महल पार्ट-2 प्रकरण सामने आ गया है. उसकी जो कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखने से साफ है कि वो काफी आलीशान बना है. राघव ने कहा कि मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी को इन सब मुद्दों पर चिंतन करना चाहिए. पार्टी में जो कुछ गिने-चुने भले कार्यकर्ता रह गए हैं, वो इस सबका कैसे जबाव देंगे. गली मोहल्लों में जब लोग शीश महल के बारे में सवाल पूछेंगे तो क्या बोलेंगे. AAP को इन विषयों पर विचार करना चाहिए.
'डर से नहीं, हताश होकर AAP छोड़ी'
6 अन्य सांसदों के साथ AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जो व्यक्ति AAP से जुड़ा था, वह या तो AAP छोड़ चुका है या छोड़ रहा है. 7 सांसदों ने मिलकर AAP को छोड़ा है. AAP के नेता कह रहे हैं कि हम डर गए हैं लेकिन हम डरके नहीं बल्कि हताश होकर AAP से गए हैं.
क्या है शीश महल पार्ट-2 विवाद?
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जो 95 लोधी एस्टेट आवास मिला है, वह किसी आम नागरिक का नहीं, बल्कि किसी आलीशान होटल के सुइट जैसा प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि जो नेता खुद को आम आदमी बताते थे, वो अब राजाओं की तरह जीवन जी रहे हैं.
बीजेपी के क्या आरोप हैं?
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा इस आवास को शीश महल करार देते हुए कहा कि ऐसे आवास में रहना गलत नहीं है, लेकिन फिर खुद को “आम आदमी पार्टी” कहना भी उचित नहीं है. उनका कहना था कि यह सरकारी घर है, लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है, वह सरकारी नहीं है. इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है. भाजपा पूछना चाहती है कि इस नए शीश महल में किसका पैसा लगा है? और क्या जनता को अंदर आकर इसे देखने की इजाजत मिलेगी?"
आज बीजेपी के मंत्री @p_sahibsingh जी ने पूरी मीडिया को बुलाकर अरविंद केजरीवाल जी के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाई… लेकिन मज़े की बात ये है कि ये तस्वीरें केजरीवाल जी के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest' से डाउनलोड की गई हैं!
— Atishi (@AtishiAAP) April 25, 2026
क्या दिन आ गए हैं इनके - जब केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ… https://t.co/Fc8zTBF5lQ
AAP ने बताया फर्जी, किया पलटवार
आम आदमी पार्टी ने शीश महल 2 के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया और बीजेपी पर जोरदार पलटवार किया. आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा की ओर से जारी केजरीवाल के घर की तस्वीर पूरी तरह से फर्जी हैं. आप नेता आतिशी ने दावा किया कि ये तस्वीरें इंटरनेट से डाउनलोड की गई हैं. उनका कहना था कि किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता और एलजी साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल अपना घर खोल देंगे, जनता खुद तय कर लेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं