HP Gas Cylinder Booking Ways: बीते दिनों में देश में कई जगह से LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आईं हैं. कई जगहों से एजेंसी के बार लंबी लाइनों की तस्वीरें भी देखने को मिलीं. लेकिन आपको बता दें कि सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान तरीकों से भी घर बैठे ही सिलेंडर बुक कर डिलिवरी ले सकते हैं. Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुक करना बहुत ही ज्यादा आसान बना दिया है. HPCL की X पोस्ट के मुताबिक 96.4 प्रतिशत ग्राहक अब घर से ही गैस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे समय बचत के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ी है. आइए जानते हैं ऐसे 7 तरीके जिनकी मदद से आप HP GAS के सिलेंडर बुक कर सकते हैं...
यह भी पढ़ें: इंटरनेट कनेक्शन के बिना कैसे चेक कर सकते हैं PF बैलेंस? जान लें सबसे आसान तरीका
1. HP Pay ऐप
सिलेंडर बुक और रिफिल करने के लिए आप HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गुगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से HP Pay ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद डिटेल्स दर्ज कर लॉग इन कर लें. फिर गैस सिलेंडर बुक कर पेमेंट कर दें.
2. WhatsApp से करें बुक
HP गैस का सिलेंडर आप व्हाट्सऐप की मदद से भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9222201122 पर 'Hi' मैसेज करें और आगे दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.
3. SMS
एसएमएस के जरिए बुक करने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8888823456 या 9493602222 पर BOOK मैसेज टाइप कर भेज दें.

4. मिस्ड कॉल से करें बुक
मिस्ड कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल दें. आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा.
5. IVRS Call
IVRS कॉल के जरिए भी HP GAS सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है. इसके लिए आप 8888823456 पर कॉल करें और निर्देशों का पालन करते हुए सिलेंडर बुक कर दें.
6. पेमेंट ऐप्स
आप पेटीएम (Paytm), फोन पे (PhonePe), अमेजन पे (Amazon Pay) समेत अन्य पेमेंट ऐप्स की मदद से भी HP GAS का सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए ऐप खोलें और LPG सर्च करें. इसके बाद HP सिलेक्ट कर सिलेंडर बुक कर दें.
7. वेबसाइट
HP GAS का सिलेंडर आप ऑनलाइन वेबसाइट http://myhpgas.in के जरिए बुक कर सकते हैं.
Booking your HP Gas refill has never been this simple, fast, and convenient.
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) April 9, 2026
With multiple easy options available, you can choose what works best for you - no queues, no delays, just seamless access to energy from the comfort of your home.
In fact, 96.4% customers are already… pic.twitter.com/aClBlLKygI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं