विज्ञापन

हर Petrol Pump पर फ्री मिलती हैं ये 6 सुविधाएं, पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत, जान लें अपने मतलब की बात

Petrol Pump: देश के हर पेट्रोल पंप पर आम लोगों को कई जरूरी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती हैं. बहुत से लोगों को इन अधिकारों की जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से वे जरूरत पड़ने पर भी इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते हैं.

हर Petrol Pump पर फ्री मिलती हैं ये 6 सुविधाएं, पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत, जान लें अपने मतलब की बात
Petrol Pump: देश के हर पेट्रोल पंप पर फ्री हैं ये जरूरी सेवाएं

Petrol Pump: अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर सिर्फ गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जाते हैं और फिर तुरंत वहां से निकल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के हर पेट्रोल पंप पर आम लोगों को कई जरूरी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती हैं? इन सुविधाओं के लिए पेट्रोल पंप कोई पैसा नहीं ले सकता. अगर कोई पेट्रोल पंप इन सेवाओं से मना करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है.

बहुत से लोगों को इन अधिकारों की जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से वे जरूरत पड़ने पर भी इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते. ऐसे में आइए जानते हैं पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 6 जरूरी फ्री सुविधाओं के बारे में.

नंबर 1- पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी चेक

अगर आपको पेट्रोल या डीजल की गुणवत्ता पर शक है, तो आप पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जांच करवा सकते हैं. इसके लिए फिल्टर पेपर टेस्ट किया जाता है. साथ ही अगर आपको लगता है कि कम मात्रा में तेल दिया जा रहा है, तो आप क्वांटिटी चेक की मांग भी कर सकते हैं. पेट्रोल पंप इससे इनकार नहीं कर सकता है और इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लिया जाता है.

नंबर 2- फर्स्ट एड किट की सुविधा

सड़क हादसे कभी भी हो सकते हैं. ऐसे में पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड किट उपलब्ध होना जरूरी है. अगर कहीं दुर्घटना हो जाए और तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़े, तो आप नजदीकी पेट्रोल पंप से फर्स्ट एड किट मांग सकते हैं.

नंबर 3- इमरजेंसी फोन कॉल

अगर आपका फोन बंद हो जाए, बैटरी खत्म हो जाए या किसी आपात स्थिति में कॉल करनी हो, तो पेट्रोल पंप से मुफ्त फोन कॉल की सुविधा ली जा सकती है. जरूरत पड़ने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को आपकी मदद करनी होती है.

नंबर 4- फ्री और साफ वॉशरूम

लंबे सफर के दौरान साफ टॉयलेट मिलना बड़ी समस्या होती है. खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है. ऐसे में पेट्रोल पंप पर साफ और मुफ्त वॉशरूम की सुविधा देना अनिवार्य है. यहां तक कि वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए आपको ग्राहक होना भी जरूरी नहीं है. अगर वॉशरूम गंदा मिले तो शिकायत की जा सकती है.

नंबर 5- पीने का साफ पानी

हर पेट्रोल पंप पर लोगों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था होना जरूरी है. आप वहां पानी पी सकते हैं या अपनी बोतल भी भर सकते हैं.

नंबर 6- टायर में मुफ्त हवा

इन सब से अलग बहुत से लोग आज भी टायर में हवा भरवाने के पैसे देते हैं, जबकि यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. पेट्रोल पंप टायर में हवा भरने के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकता, चाहे आपने वहां से पेट्रोल भरवाया हो या नहीं.

शिकायत कहां करें?

अगर कोई पेट्रोल पंप आपको ये सुविधाएं देने से मना करता है, तो आप pgportal.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा संबंधित पेट्रोल कंपनी के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है. हर पेट्रोल पंप पर शिकायत और सुझाव रजिस्टर रखना भी जरूरी होता है, जिसे ग्राहक मांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों के लिए जरूरी सूचना: आज इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com