अगर आप राजस्थान के हिल स्टेश माउंट आबू घूमने की योजना बना रहे हैं तो बारिश के दिनों से बेहतर कोई दिन नहीं है. मानसून में माउंट आबू की खूबसूरती देखने लायक होती है. यहां की हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवा पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है. अगर आप भी मानसून में माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मशहूर जगहों के अलावा कुछ ऐसे हिडन व्यू पॉइंट्स भी हैं, जहां का नजारा आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है.
गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट पर मिलेगा वादियों का नजारा

जानकारी के अनुसार, जंगल और पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग के बाद पहुंचने वाला यह व्यू पॉइंट सूर्योदय के समय सुनहरी रोशनी से चमकता है. यहां से अरावली की वादियों का शानदार नजारा दिखाई देता है.
मेंढक जैसी चट्टान के लिए मशहूर है टोड रॉक

नक्की झील के पास स्थित यह जगह अपनी मेंढक जैसी चट्टान के लिए मशहूर है. करीब 150 सीढ़ियां चढ़ने के बाद यहां से झील और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दिखने वाले पेरिस के Eiffel Tower और असलियत में कितना फर्क? महिला के शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस
टेबल रॉक में मौजूद है कैंपिंग की सुविधा

इसके अलावा, अधर देवी मंदिर के पास मौजूद यह ट्रेकिंग स्पॉट अपनी टेबल जैसी विशाल चट्टान के लिए जाना जाता है. यहां कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.
फोटोग्राफी के शौकीनों की पसंदीदा है कैमल रॉक

साथ ही, ऊंट के आकार वाली यह प्राकृतिक चट्टान ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों की पसंदीदा जगह है. यहां से आसपास का मनोरम दृश्य साफ दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: Spain में भी UPI पेमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी, भारतीय यात्रियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस होगा और आसान
तलहटी में मौजूद है आधार शिला

माउंट आबू की तलहटी में आधार शिला धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है. ऐसी मान्यता है कि यहां तपस्वी राजा अम्बरीष ने तपस्या की थी. यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के साथ आध्यात्मिक शांति का भी एहसास कराती है.
यह भी पढ़ें: फिर पटरी पर लौटी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, मात्र 50 रुपये में लें खूबसूरत सफर का मजा, जानिए टाइमिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं