विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दिखने वाले पेरिस के Eiffel Tower और असलियत में कितना फर्क? महिला के शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने एफिल टावर घूमने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. उनका अनुभव इंटरनेट पर दिखने वाली खूबसूरती से एकदम अलग था.

सोशल मीडिया पर दिखने वाले पेरिस के Eiffel Tower और असलियत में कितना फर्क? महिला के शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस
असलीयत में कैसा दिखता है पेरिस का एफिल टावर?
Instagram/ @storyteller_meharma

पेरिस का एफिल टावर दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है. सोशल मीडिया पर भी उसके कई खूबसूरत वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर लोग वहां जाने के सपने बुनते रहते हैं. लेकिन हाल ही में ऐसा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर शायद आप वहां जाने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे. दरअसल, एक महिला ने एफिल टावर टूर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें सोशल मीडिया पर दिखने वाली खूबसूरती नहीं, बल्कि इसका उलट नजारा ही दिखाई दिया. महिला ने बताया कि वहां धूल भरे रास्ते, लंबी लाइनें, बदबू, भीड़ से भरी लिफ्टें जैसी कई परेशानियां थीं, जिनकी वजह से उसका एक्सपीरिएंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इन बातों ने महिला को काफी निराश किया.

महिला ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

इंस्टाग्राम पर वीडियो को महरमा नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में वह बताती हैं कि एफिल टावर को जाते हुए कच्चे रस्ते और सूखी घास वेलकम करती है कि, वहां पहुंचते तक आप मिट्टी से लटपत हो जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वहां जगह-जगह कूड़ेदान और गंदगी दिखाई दी और पूरे इलाके में बदबू हो रही थी. इसके अलावा, बच्चे की प्रैम के साथ एफिल टॉवर घूमना भी काफी मुश्किल रहा. महिला के अनुसार, वहां उन्हें प्रैम को मोड़कर अपने साथ उठाकर ले जाने के लिए कहा गया. ऐसे में उन्हें अपने बच्चे और सामान के साथ प्रैम भी संभालनी पड़ी, जिससे घूमना काफी मुश्किल हो गया. 

जेब कतरों से सावधान वाले बोर्ड

इसके बाद महिला ने वहां लगे जेब कतरों से सावधान रहने वाले बोर्ड के बारे में बताया. उन्होंने ने तंज कसते हुए कहा, 'पेरिस कितना सुरक्षित है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एफिल टावर के ऊपर तक ऐसे बोर्ड लगे हुए हैं, जिनमें लोगों को जेबकतरों से सावधान रहने और खुद की सुरक्षा करने की सलाह दी जाती है.'

कैसा था लिफ्ट का नजारा?

टावर पर ऊपर जाते समय महिला ने दावा किया कि उन्हें कई जगहों पर, यहां तक कि लिफ्ट के अंदर भी मकड़ी के जाले दिखाई दिए. उन्होंने वीडियो में कुछ चटके हुए लिफ्ट के शीशे भी दिखाए और लिफ्ट का एक्सपीरिएंस बताते हुए कहा कि वहां जाले, मकड़ियां, गर्मी और लोगों की भारी भीड़ थी. हालांकि, उन्हें एफिल टॉवर की पहली मंजिल से दिखने वाला नजारा काफी पसंद आया, लेकिन ऊपर का हिस्सा चारों तरफ से बंद और घुटन भरा महसूस हो रहा था.

वीडियो में पेरिस के बाकी जगहों की भी झलक दिखाई गई, जहां कूड़ा-कचरा, दीवारों पर ग्रैफिटी, बेघर लोग और भीड़भाड़ वाली पब्लिक प्लेस नजर आईं. महिला ने कहा कि शहर में एक तरफ लग्जरी और चमक-दमक है, जबकि दूसरी तरफ गरीबी का बिल्कुल अलग दृश्य देखने को मिलता है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में स्लो हो गया आपका सीलिंग फैन? अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगी फर्राटेदार हवा

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eiffel Tower, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com