विज्ञापन

Lansdowne Trip: झरने, पहाड़ और सुकून... दिल्ली से सिर्फ 250KM दूर है ये जन्नत, वीकेंड में ही हो जाएगी शानदार ट्रिप

Delhi to Lansdowne Distance: दिल्ली-एनसीआर से सिर्फ 250-270 किमी दूर लैंसडाउन वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है. यहां झील, पहाड़, मंदिर और खूबसूरत व्यू पॉइंट कम बजट में शानदार अनुभव देते हैं.

Lansdowne Trip: झरने, पहाड़ और सुकून... दिल्ली से सिर्फ 250KM दूर है ये जन्नत, वीकेंड में ही हो जाएगी शानदार ट्रिप
दिल्ली-एनसीआर से करीब 250-270 किलोमीटर दूर बसा है खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन
ndtv

अगर रोज की भागदौड़ से कुछ वक्त निकालकर पहाड़ों की ठंडी हवा में सुकून ढूंढना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर से करीब 250-270 किलोमीटर दूर बसा यह खूबसूरत हिल स्टेशन सिर्फ 5-6 घंटे की दूरी पर है. खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं, सिर्फ एक वीकेंड ही काफी है.

ऐसे बनाएं अपना वीकेंड प्लान

अगर आपका वीक-ऑफ शनिवार और रविवार है, तो शुक्रवार को ऑफिस से निकलकर रात में सफर शुरू करें. सुबह तक लैंसडाउन पहुंच जाएंगे. इससे होटल का खर्च भी बचेगा और पूरा दिन घूमने के लिए मिल जाएगा.

कैसे पहुंचे लैंसडाउन

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी कार से जा रहे हैं तो दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और कोटद्वार होते हुए लैंसडाउन पहुंच सकते हैं. रास्ते में मैदानों से लेकर हरे-भरे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा सफर को यादगार बना देता है. ईंधन पर करीब 2,000 रुपये से 2,500 रुपये तक खर्च आ सकता है. टैक्सी से जाने पर एक तरफ का किराया लगभग 4,000 रुपये से 6,000 रुपये तक पड़ सकता है. अगर आप ट्रेन या बस से आ रहे हैं तो आप सबसे पहले कोटद्वार पहुंचें, वहां से टैक्सी आसानी से मिल जाती है.

यह भी पढ़ें: Sawan Travel 2026: काशी विश्वनाथ से महाकाल तक, सावन में करें इन 6 प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन

इन जगहों को घूमना बिल्कुल न भूलें

Latest and Breaking News on NDTV

लैंसडाउन पहुंचकर सबसे पहले भुल्ला ताल जाएं, जहां बोटिंग का मजा लिया जा सकता है. इसके बाद टिफिन टॉप से हिमालय और घाटियों का शानदार नजारा देखें. गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर सेना के इतिहास से रूबरू कराता है, जबकि कलेश्वर महादेव मंदिर शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है.

क्यों है खास

लैंसडाउन उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो भीड़ से दूर प्रकृति, पहाड़, जंगल और सुकून के बीच दो दिन बिताना चाहते हैं. कम बजट, आसान सफर और शानदार नजारों की वजह से यह दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए एक बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन है.

यह भी पढ़ें: Monsoon Travel Tips: मानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? जानिए किन बातों का रखें ध्यान और कहां घूमने जाना हो सकता है बेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lansdowne Best Place, Lansdowne Hill Station, Lansdowne Honeymoon Trip, Lansdowne Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com