- यहां के कोडाई जंगल में आप 5-6 किमी तक ट्रेकिंग कर सकते हैं.
- दिल्ली से करीब 300 किमी दूरी पर है यह हिल स्टेशन.
- देहरादून से 78 किलोमीटर है कानाताल हिल स्टेशन.
Hill station : गर्मियों में लोग ठंडी जगह पर घूमना-फिरना ज्यादा पसंद करते हैं. इस समय नैनीताल, मसूरी (mussoorie), शिमला, कसौली जैसे पहाड़ी जगहों पर सैलानियों का जमावड़ा लगता है. कोई हनीमून मनाने आता है, तो कोई परिवार के साथ पिकनिक मनाने. लेकिन उद्देश्य सबका एक ही होता है भीड़-भाड़ शोर शराबे से दूर सुकून के कुछ पलों का आनंद उठाना. इस बार आपके हिल स्टेशनों की सैर में एक और नाम जोड़ने वाले हैं, जो उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) से बस कुछ ही दूरी पर स्थित है. यह मसूरी और नैनीताल (Nainital) की तरह पॉपुलर नहीं है लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने के बाद आपका मन यहां आने का बार-बार करेगा.
निकल रही हैं घूमने तो इन हेल्दी फूड्स को पैक करना न भूलें, रास्ते में आपकी भूख को करेंगे शांत
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हम बात कर रहे हैं कानाताल के बारे में, जो अपने अंदर प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए है. इसकी खास बात यह है कि यहां पर्यटकों की भीड़-भाड़ बहुत कम होती है, जिसके कारण यहां पर बेहद शांति और सूकून मिलेगा.
2590 मीटर की ऊंचाई परयह हिल स्टेशन टिहरी गढ़वाल जिले में समुद्र तल से 2590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह जगह चारों तरफ हरियाली और घने जंगलों से घिरी हुई है. यहां के नजारे देखकर आपको इस जगह से बिल्कुल जाने का मन नहीं करेगा.
Monsoon में बना रहे हैं बाहर घूमने का प्रोग्राम तो इन बातों का रखें खास ख्याल
दिल्ली से दूरीयह हिल स्टेशन दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर पर स्थित है. वहीं, देहरादून से 78 किलोमीटर है. इस जगह पर आप भरपूर एडवेंचर और दोस्तों के साथ कैंपेनिंग का आनंद उठा सकते हैं. यहां पर आपको सुंदर और ऊंचे पहाड़, हरे भरे जंगल, नीला आसमान, नदियां सबकुछ देखने को मिल जाएगा. यहां तक की आप कोडाई जंगल में 5 से 6 किलोमीटर ट्रेकिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं. जब एक जगह पर इतना कुछ मिल रहा है तो कोई क्यों ना जाए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं