विज्ञापन

Weekend Plan: मसूरी-नैनीताल छोड़िए... इस बार हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, उत्तराखंड की इस जगह मिलेगा सुकून

Hanol Mahasu Devta Temple: हनोल का महासू देवता मंदिर उत्तराखंड के जौनसार-बावर में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. दिल्ली से करीब 410 किमी दूर यह मंदिर न्याय के देवता और अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है.

Weekend Plan: मसूरी-नैनीताल छोड़िए... इस बार हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, उत्तराखंड की इस जगह मिलेगा सुकून
उत्तराखंड के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर
ndtv

मसूरी और नैनीताल तो हर कोई जाता है. इस वीकेंड पर अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और धार्मिक जगह की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड का हनोल महासू देवता मंदिर अच्छा विकल्प हो सकता है. दिल्ली से करीब 410 किलोमीटर दूर यह प्राचीन मंदिर जौनसार-बावर क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे स्थित है. अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो यहां पहुंचने में करीब 8 से 9 घंटे लगते हैं. खास बात यह है कि यहां महासू देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है. 

चार भाइयों में से एक महासू देवता

Latest and Breaking News on NDTV

अगर इस मंदिर के बात करें तो हनोल में मुख्य रूप से बौठा महासू विराजमान हैं. ऐसी मान्यता है कि महासू देवता चार भाई हैं बौठा महासू, बासिक महासू, पबासिक महासू और चालदा महासू. स्थानीय लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग अपनी मुरााद लेकर यहां पहुंचते हैं.

लकड़ी और पत्थर से बना है मंदिर

हनोल महासू देवता मंदिर अपनी खास बनावट के लिए भी जाना जाता है. मंदिर लकड़ी और पत्थर की पारंपरिक कााठ-कौनी शैली में बना है. इसकी वास्तुकला जौनसार-बावर की स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलकक दिखाती है. इसे क्षेत्र की प्राचीन कला और संस्कृति की अहम धरोहर मना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Valley of Flowers: दिल्ली से महज 12 घंटे दूर है फूलों से सजी स्वर्ग सी दुनिया, 500 से ज्यादा तरह के फूल देखना है तो कैसे पहुंचें वैली

इस जगह है न्याय के देवता का दरबार

हनोल गांव में रहने वाले लोगों ने बताया कि महासू देवता को न्याय का देवता माना जाता है. यही वजह है कि लोग अपनी समस्याओं और मनोकामनाओं को लेकर यहां पहुंचते हैं. मंदिर का शांत माहौल और आसपाास का पहाड़ी प्राकृतिक सौंदर्य इसे खास बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से ऐसे पहुंचें महासू देवता

दिल्ली से हनोल सड़क मार्ग से करीब 410 किलोमीटर दूर है. अगर आप परिवार में मम्मी-पापा, भाई-बहन या पत्नी और बच्चों के साथ प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली से पानीपत, करनाल, यमुनानगर, पांवटा साहिब, विकासनगर और त्यूणी होते हुए हनोल पहुंच सकते हैं. वीकेंड पर उत्तराखंड की अलग और यादगार यात्रा चाहते हैं, तो हनोल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से ओडिशा तक, अगस्त में घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, बारिश में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanol Great Tree Samadhi, Hanol Tourist Destination, Weekend Trip Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com