Crime | Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |रविवार अक्टूबर 30, 2022 10:32 PM IST महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अहमदनगर के एक विश्वविद्यालय के 29 वर्षीय पीएचडी छात्र को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.