विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

ट्विटर पर शरद पवार, और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने पर एक व्यक्ति हिरासत में

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णियां करने और उन्हें टैग करने को लेकर वालचंद गीते को हिरासत में लिया.

ट्विटर पर शरद पवार, और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने पर एक व्यक्ति हिरासत में
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सोशल मीडिया पर कथित रुप से अपशब्द कहने का है मामला.
  • पुलिस ने बताया आरोपी का नाम 'वालचंद गीते' है.
  • आरोपी शहर की धनटोली में सुरेंद्र नगर का निवासी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और उनकी सांसद पुत्री सुप्रिया सुले के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रुप से अपशब्द कहने पर मंगलवार को 34 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णियां करने और उन्हें टैग करने को लेकर वालचंद गीते को हिरासत में लिया. वह शहर की धनटोली में सुरेंद्र नगर का निवासी है. शहर में नंदनवन पुलिस को 16 नवंबर को इन ट्वीटों के बारे में शिकायत मिली थी. पंद्रह नवंबर को ये ट्वीट किए गए थे.

VIDEO : महाराष्‍ट्र में किसानों की कर्ज माफी : शरद पवार ने बताया ऐतिहासिक निर्णय


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com