Cities | Reported by: शरद शर्मा |रविवार जून 4, 2023 05:44 PM IST दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यमुना की सफाई को लेकर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम "यमुना संसद" में शामिल होकर यमुना को बचाने के लिए एकजुटता प्रदर्शित की. उन्होंने दिल्ली की जनता के साथ यमुना की स्वच्छता के लिए शपथ भी ली. इस दौरान यमुना की स्वच्छता पर दिल्ली की जनता से चर्चा के साथ-साथ कालिंदी कुंज यमुना घाट के किनारे एक ह्यूमन चेन बनाकर नदी की स्वच्छता के लिए जन भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया. मानव श्रृंखला बनाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान यमुना की ओर आकर्षित करना था, ताकि इस नदी को इसके पुराने स्वरूप में लाया जा सके.