'Chandrayaan 2' - 147 न्यूज़ रिजल्ट्स
- India | शुक्रवार दिसम्बर 25, 2020 08:56 AM ISTभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी किए हैं. चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था.
- Career | सोमवार सितम्बर 7, 2020 02:13 PM ISTदिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर नौ वर्ष पहले सात सितम्बर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे. यह आतंकवादी घटना थी. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी. वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितम्बर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई. सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने पिछले साल अपने ‘चंद्रयान-2' अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम' को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई.
- Career | बुधवार जुलाई 22, 2020 10:30 AM ISTअंतरिक्ष की गहराइयों और चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए पिछले वर्ष 22 जुलाई दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है. दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया. इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया. इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया.
- India | गुरुवार जनवरी 2, 2020 05:00 PM ISTइसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के साथ अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क खो जाने के बाद बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें गले लगाया था तो 'बड़ी राहत' मिली थी.
- India | मंगलवार दिसम्बर 31, 2019 10:58 PM ISTकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी.
- India | बुधवार दिसम्बर 4, 2019 08:37 AM ISTChandrayaan 2: नासा ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सु्ब्रमण्यम की खास भूमिका रही है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:29 PM ISTChandrayaan 2: अंतरिक्ष में रुचि लेने वाले एक भारतीय द्वारा अमेरिका के ऑर्बिटिंग कैमरा से चंद्रमा की तस्वीरों का निरीक्षण करने के बाद नासा ने कहा कि उसे भारतीय चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर का दुर्घटनास्थल और मलबा मिला है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:02 PM ISTChandrayaan 2 Mission: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है कि विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है और जहां क्रैश हुआ, उस जगह की तस्वीर भी जारी की गई है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 10:04 AM ISTनासा ने कहा है कि उन्हें चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर मिल गया है. नासा ने इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है.
- India | गुरुवार नवम्बर 21, 2019 12:15 PM ISTजितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा, इसके बावजूद भी चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) का लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.