Chandrayaan 2: ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगाया

  • 1:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 09, 2019
चंद्रयान 2 ने चांद की सतह पर गिरे विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है. ISRO के मुताबिक ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज खींची है और अब उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. बता दें, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के भारत के साहसिक कदम को शनिवार तड़के उस वक्त झटका लगा जब चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' से चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तरफ बढ़ रहा था और उसकी सतह को छूने से महज कुछ सेकंड ही दूर था तभी 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई रह जाने पर उसका जमीन से संपर्क टूट गया. इसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों में हताशा जरूर नजर आई लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उनके साथ खड़ा दिखा. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इससे हताश होने की जरूरत नहीं है.

संबंधित वीडियो