22 अक्टूबर : भारत ने सफलतापूर्वक ‘चंद्रयान-1'  किया लॉन्च

Story created by Renu Chouhan

22/10/2024

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

Image Credit : Openart

1680 में मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु. हालांकि, इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था.

Image Credit : Openart

1797 में फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया.

Image Credit: Unsplash

1900 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म.

Image Credit: X/ajay_mlnanda

1963 में भारत की सबसे बड़ी बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई.

Image Credit: Unsplash

1966 में ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार. ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी.

Image Credit: Unsplash

2008 में भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1' को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया.

Image Credit: X/sachin_rt

2010 में विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए.

Image Credit: Unsplash

2023 में नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप.

Image Credit: Unsplash

और देखें

अंतरिक्ष में जाकर एस्ट्रोनॉट्स की क्यों बढ़ जाती है हाइट?

बचपन में इस कमरे में रहते थे गांधी जी, देखें घर की Inside Photos

ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी नहीं होते सफल

प्याज़ काटने पर क्यों आते हैं आंसू?

Click Here